13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कंजार्डा में चारभुजा नाथ की भव्य सवारी, बारिश में भी डटे श्रद्धालु

रतलाम

image

Newsdesk

Aug 13, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-1314

कंजार्डा. हरियाली अमावस्या पर कंजार्डा में भगवान चारभुजा नाथ की भव्य शोभायात्रा हर्षोल्लास व पारंपरिक श्रद्धा के साथ निकाली गई। संपूर्ण पठार क्षेत्र 'चारभुजा नाथ के जयकारों' से गूंज उठा। सुबह से देर रात तक दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

सुबह 10 बजे भगवान चारभुजा नाथ के मुख्य मंदिर से गाजे-बाजे के साथ चलसमारोह प्रारंभ हुआ। शोभायात्रा में 11 ढोल, बैंड और डीजे की भक्तिमय धुनों पर श्रद्धालु थिरकते व जयघोष लगाते नजर आए। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी इस शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान के रथ के आगे फूलों की चादर बिछाकर अपनी अगाध श्रद्धा प्रकट की।



पारंपरिक मालपुए बनाए
जुलूस के दौरान हुई बारिश भी युवाओं के उत्साह को कम नहीं कर सकी। समूचे पठार वासियों को वर्षभर इस पावन दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है। पर्व के उपलक्ष्य में गांव के प्रत्येक घर में पारंपरिक मालपुए बनाए गए और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी गईं। शोभायात्रा मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची, जहां महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। स्थानीय उत्सव समिति, ग्रामीणों और थाना प्रशासन का सहयोग सराहनीय रहा। व्यवस्थाओं का जायजा लेने तहसीलदार स्वयं मौके पर मौजूद थे। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच धार्मिक सौहार्द और उत्साह के साथ आयोजन संपन्न हुआ। ग्रामीणों ने कलेक्टर के सामने वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की थी, क्योंकि एक ही पुलिया होने के कारण भक्तों और वाहन चालकों को आने-जाने में काफी परेशानी हुई।