
datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)
फोटो-आरटी-1315
आलोट. ग्राम पंचायत बरखेड़ा कला स्थित शासकीय हाई स्कूल में शिक्षकों की कमी और अन्य शैक्षणिक समस्याओं को लेकर विद्यार्थियों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। बारिश के बीच भीगते हुए छात्रों ने धरना देकर अपनी मांगों की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी एवं एसडीएम आलोट के नाम नायब तहसीलदार राजेश पाटीदार को सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।
विद्यार्थियों ने बताया कि विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक न होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों और छात्रों ने शिक्षकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने तथा अध्यापन व्यवस्था सुचारु करने की मांग की। छात्रों का कहना था कि आवश्यक शैक्षणिक संसाधनों के अभाव में उन्हें पढ़ाई में परेशानी हो रही है। ज्ञापन में शिक्षकों की कमी दूर करने के साथ ही अध्यापन के लिए पर्याप्त कक्षा-कक्ष, लेबोरेटरी रूम तथा भूगोल, भौतिकी, जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान की अलग-अलग लैब उपलब्ध कराने की मांग की गई। छात्रों ने कहा कि एक्सपेरिमेंटशालाओं और पर्याप्त शिक्षकों से उन्हें विषयों की बेहतर समझ मिलेगी और शैक्षणिक स्तर में सुधार होगा। अपनी मांगों को लेकर छात्र बारिश में भी डटे रहे। पानी में भीगते हुए विद्यार्थियों ने प्रशासन से विद्यालय की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने की मांग की। छात्रों का कहना था कि वे विरोध के लिए नहीं, बल्कि बेहतर शिक्षा और अपने भविष्य के लिए मूलभूत सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। धरने और ज्ञापन के दौरान एनएसयूआई के विशाल गोस्वामी, अंकित डांगी, रवि चंदेल, ब्लॉक अध्यक्ष बापूसिंह गुर्जर, उपसरपंच विजय सहित विद्यार्थी एवं ग्रामीण मौजूद रहे। छात्रों ने प्रशासन से सातों मांगों पर जल्द कार्रवाई कर विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।
Updated on:
13 Aug 2026 06:01 am
Published on:
13 Aug 2026 06:01 am
