
फोटो-आरटी-2504-फोरलेन के कट बंद करते कर्मचारी
फोटो-आरटी-2505-क्रेन और हाइड्रा की मदद भी यातायात सुधार के लिए ली
रतलाम। यातायात पुलिस विभाग शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। पुलिस ने जहां एक ओर शहर के व्यस्त क्षेत्रों में यातायात बाधित करने वाले चार पहिया वाहनों के चालान काटे, वहीं दूसरी ओर सातरुंडा से जावरा फोरलेन पर बने अवैध और जानलेवा डिवाइडर कटों को सही किया और पूरी तरह से बंद कर दिया। इसके साथ ही चेतावनी दी, अब किसी ने इनको तोड़ा तो सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यातायात पुलिस को सायर चबुतरा क्षेत्र में शिक्षा विभाग के सामने से सड़क पर यातयात के नियम तोड़कर खड़े वाहनों के कारण दिन में कई बार जाम होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते के बाद दल का गठन किया। इसके बाद करीब लगभग 8 से 10 चार पहिया वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान कई वाहनों के मालिक मौके पर मौजूद नहीं थे, जिस पर पुलिस ने तुरंत ई-चालान बनाकर रसीद संबंधित वाहनों पर ही चस्पा कर दी।
यहां चलाया अभियान
सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने सातरुंडा से जावरा फोरलेन मार्ग पर भी अभियान चलाया। हाईवे स्थित ग्राम जमुनिया), सातरूंडा और सिमलावदा तक पेट्रोल पंपों, ढाबों व होटलों के सामने बने अवैध कटों को पूरी तरह बंद करा दिया गया है।
क्रेन की ली मदद
इस दौरान क्रेन और हाइड्रा की मदद से कांक्रीट के लगभग 100 भारी बैरिकेड्स अवैध कट पॉइंट पर लगवाए गए। वहीं, छोटे कटों को सीमेंट प्लास्टर के माध्यम से पक्का करके बंद किया गया, ताकि भविष्य में कोई दुर्घटना न हो सके। यह स्पष्ट किया अब इन कट को तोड़ा गया तो कड़ी कार्रवाई सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जाएगी।
पार्किंग में रखे अपने वाहन
फोटो-आरटी-2506-आनंद स्वरूप सोनी, डीएसपी, यातायात पुलिस
यातायात बाधित करने वालों और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। हम सभी से सहयोग चाहते है, अपने वाहन को सड़क पर रखने के बजाए बनाए गए पार्किंग क्षेत्र में ही रखा जाए।
- आनंद स्वरूप सोनी, डीएसपी, यातायात पुलिस