
datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)
फोटो-आरटी-2511-ऑफिसर्स कॉलोनी की सड़क को करेंगे सिटी फोरलेन से चौड़ा
डेवलपमेंट न्यूज का लोगो रहेगा
रतलाम। अगले सप्ताह से रतलाम में तीन नए सिटी फोरलेन बनने का कार्य शुरू होगा। इन सिटी फोरलेन निर्माण के लिए करीब 48 करोड़ रुपए की राशि मंजूर करने के बाद विभागीय स्तर पर इसके टेंडर को भी मंजूरी दे दी गई है। 22 मीटर की चौड़ाई वाले इन सिटी फोरलेन की जद में आने वाले ऑफिसर्स कॉलोनी के कई बंगलों पर भी जेसीबी चलाई जाएगी।
यह है तीन प्रमुख सिटी फोरलेन
- आफिसर कालोनी मुख्य मार्ग से शैरानीपुरा-हाकीमबाडा-फूल मण्डी- संत रविदास चौक होते हुए अमृत सागर तालाब तक।
- बाजना बस स्टैंड से हाट की चौकी-शहर सराय-शहीद चौक होते हुए सैलाना बस स्टैंड तक।
- जवाहर नगर से अंबे चौक-लक्ष्मण पुरा मेन रोड होते हुए रेलवे कालोनी मेन रोड तक।
कुल लंबाई 7.2 किमी
7.2 किमी लंबाई वाले सिटी फारलेन में करीब 20 छोटी व बड़ी पुल-पुलियाओं का चौडीकरण भी किया जाएगा। इन पुल-पुलियाओं में से 7 बडे पुल को स्लैब डालकर चौडा करेंगे, जबकि 13 छोटी पुलिया को पाइप डालकर चौडा करना योजना में शामिल है।
बिजली पोल शिफ्ट करेंगे
सिटी फाेरलेन के इस प्रोजेक्ट में सडक़ों के बिजली कंपनी के पोल शिफ्ट करने के साथ-साथ नगर निगम की पेयजल पाइप लाइन भी नए सिरे से डाली जाएगी। प्रोजेक्ट के लिए मंजूर राशि में इसके लिए भी अलग से प्रावधान रखा गया है।
कई आवास प्रभावित
मास्टर प्लान में 22 मीटर चौड़े सिटी फोरलेन का प्रावधान किया गया है। इसी के तहत फोरलेन की चौड़ाई 22 मीटर रखी जाएगी। वर्तमान में सड़कें बेहद संकरी हैं और उनके निकट ही घर व दुकानें बनी हैं। 22 मीटर चौड़ाई के लिए कई मकानों और दुकानों को पीछे हटाना पड़ेगा। कलेक्टर और एसपी के बंगले भी इस परियोजना से प्रभावित होंगे। फोरलेन की सेंटर लाइन राखी बाद डाली जाएगी और फिर दोनों तरफ 11-11 मीटर नापकर अवरोधक निर्माणों को हटाने की कार्रवाई शुरू होगी।
सेंटर लाइन डालने जा रहे
फोटो-आरटी-2510-एमएस चौहान, ईई, लोक निर्माण विभाग
शहर में अगले सप्ताह से तीन नए सिटी फोरलेन का निर्माण कार्य शुरू करने जा रहे है। इस परियोजना के लिए करीब 48 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की गई है और विभागीय स्तर पर टेंडर भी स्वीकृत कर दिए गए हैं। 22 मीटर चौड़े, 7.2 किलोमीटर लंबाई वाले इन फोरलेन में 20 छोटी व बड़ी पुल-पुलियाओं का चौड़ीकरण भी किया जाएगा। इसके सेंटर लाइन डालने का कार्य शुरू करने जा रहे है।
-एमएस चौहान, ईई, लोक निर्माण विभाग
Updated on:
25 Aug 2026 06:01 am
Published on:
25 Aug 2026 06:01 am
