25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेज चार पर लीड : खाद्य विभाग : एक पखवाडे़ में ताबड़तोड़ कार्रवाई, लाखों की खाद्य सामग्री जब्त

रतलाम

image

Newsdesk

Aug 25, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फाइल फोटो-आरटी- 2502-कार्रवाई करता दल

रतलाम। जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने त्योहार के पहले अभियान तेज कर दिया है। रतलाम, ताल, रावटी और जावरा क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने लगातार कार्रवाई करते हुए मावा, पनीर, घी, तेल, दही, सेव नमकीन, बटर और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए। करीब 30 साल में यह पहली बार हो रहा है, जब त्योहार के पूर्व विभाग का अमला मैदान में जाकर कार्रवाई करता हुआ नजर आ रहा है।


रतलाम के दिलीप नगर स्थित जैन प्रोडक्ट पर कार्रवाई की। यहां तेज चार धाम पूजा घी के नमूने लिए गए। फर्म संचालक रितेश ने बताया कि दिल्ली से अखाद्य घी तैयार करवाकर केवल पूजा के लिए थोक में बेचा जाता है। मौके पर करीब 1488 लीटर पूजा घी, जिसकी अनुमानित कीमत 4.50 लाख रुपए है, जब्त किया गया। इसके विक्रय पर तत्काल रोक लगा दी गई। स्वस्तिक टी डिपो से अरिहंत घी, मधुसूदन घी और चाय के नमूने जांच के लिए लिए गए।

ताल में पनीर जब्त

ताल के राजेंद्र मार्ग स्थित राठौर दूध डेयरी का खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा ने निरीक्षण किया। यहां 280 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहे पनीर का नमूना लिया गया। मिलावट की आशंका के चलते 12 किलो पनीर, जिसकी कीमत करीब 3360 रुपए है, जब्त किया गया।

तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई

रावटी में भी खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। आरजी किराना से वास्तु घी का नमूना लेने के साथ 15 किलो घी जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब 9 हजार रुपए है। सिद्धार्थ ट्रेडर्स, बस स्टैंड रावटी से पुराश्यौर देसी घी का नमूना लिया गया और 43 किलो घी, जिसकी अनुमानित कीमत 27 हजार रुपए है, जब्त किया गया। वहीं श्री कृष्ण डेयरी से श्री रत्नागिरी घी का नमूना लिया गया तथा 75 किलो घी, जिसकी कीमत करीब 31 हजार रुपए है, जब्त किया गया।

जावरा में की जांच

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति बघेल ने जावरा क्षेत्र में कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। 62 कोठी बाजार स्थित ज्ञानी ट्रेडर्स से श्री अंजनी बफेलो घी पैक और एस कुकिंग मीडियम के नमूने लिए गए। मौके से 9 लीटर श्री अंजनी बफेलो घी, जिसकी कीमत 4050 रुपए, और 72 लीटर एस कुकिंग मीडियम, जिसकी कीमत 20,880 रुपए है, जब्त किया गया। कुल 29,930 रुपए की सामग्री जब्त हुई। इसके अलावा पारस घी का नमूना भी लिया गया। शिवगढ़ स्थित कुंज बिहारी किराना से आरबीईएस रिफाइंड सोयाबीन ऑयल और अरिहंत घी के नमूने लिए गए। यहां से 20 लीटर घी, जिसकी अनुमानित कीमत 12,400 रुपए है, जब्त किया गया।
खाचरौद नाका स्थित महावीर मावा भंडार में मावा में मिलावट की आशंका पर दो नमूने लिए गए। मौके से 100 किलो मावा, जिसकी अनुमानित कीमत 26 हजार रुपए है, जब्त किया गया।

कई तरह के नमूने लिए

जावरा में ही राजस्थान स्वीट्स एंड नमकीन, कोठी बाजार जावरा से कलाकंद और सेव नमकीन के नमूने लिए गए। प्रतिष्ठान संचालक को खाद्य लाइसेंस प्रमुखता से प्रदर्शित करने और साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए। भारत पैलेस, महू-नीमच रोड से पनीर का नमूना लिया गया। होटल श्री गुरु कृपा पैलेस से पनीर और दही के नमूने लिए गए। वहीं जैन ढाबा एनएक्स से डिलीशियस बटर और दही के नमूने लिए गए।


यहां कार्रवाई का इंतजार

खाद्य विभाग की कार्रवाई रतलाम, रावटी, ताल, शिवगढ़ और जावरा तक पहुंची है, लेकिन जिले के कई अन्य क्षेत्रों में अभी कार्रवाई नहीं हुई है। सैलाना, सरवन, बाजना, बिलपांक, धराड़, बिरमावल, सातरुंडा, रतलाम के टीआईटी रोड, न्यू रोड, 80 फीट रोड, महू रोड और आलोट के कई कारोबारियों तक विभाग की कार्रवाई पहुंचने का इंतजार है। ऐसे में इन क्षेत्रों में भी खाद्य पदार्थों की जांच और सैंपलिंग की मांग उठ रही है।

हमको सूचना दी जाए
विभाग मिलावट के मामले में सख्त है। बगैर बिल के कोई सामग्री नहीं ली जाए, इसके अलावा जहां गड़बड़ी की शंका हो, तुरंत हमकों सूचना दी जाए।
- शैलेश गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी