रतलाम

उज्जैन से 135 किलोमीटर की डाक कांवड़ सात घंटे में बोदीना पहुंची

Aug 25, 2026
datia news
datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-2508
बोदीना। उज्जैन स्थित बाबा महाकाल की नगरी से डाक कांवड़ लेकर निकले 90 से अधिक युवा श्रद्धालु करीब 135 किलोमीटर की दूरी महज सात घंटे में तय कर बोदीना पहुंचे। युवाओं के बोदीना पहुंचने पर गांव में उत्साह का माहौल बन गया। श्रद्धालुओं ने जय बाबा महाकाल और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ कांवड़ यात्रा का स्वागत किया।



डाक कांवड़ लेकर आए युवाओं ने गांव के मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव का पवित्र जल से सहस्त्रधारा अभिषेक किया। अभिषेक के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिर परिसर में धार्मिक भजनों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। अभिषेक के बाद मंदिर परिसर में महाआरती का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिकों ने भाग लेकर भगवान शिव की आरती की और क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद श्रद्धालुओं और ग्रामीणों के लिए प्रसादी वितरण किया गया।

सुख-समृद्धि की प्रार्थना
डाक कांवड़ यात्रा में शामिल युवाओं ने बताया कि बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से जल लेकर बोदीना पहुंचने का उद्देश्य भगवान शिव को जल अर्पित कर क्षेत्र की खुशहाली और सुख-समृद्धि की प्रार्थना करना है। 135 किलोमीटर की दूरी सात घंटे में पूरी कर युवाओं ने अपनी आस्था और उत्साह का परिचय दिया। यात्रा के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर गांव के युवा, बुजुर्ग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिक उपस्थित रहे। डाक कांवड़ के बोदीना पहुंचने और भगवान शिव के अभिषेक, महाआरती एवं प्रसादी वितरण कार्यक्रम से पूरा गांव धार्मिक रंग में रंगा नजर आया।

Updated on:
25 Aug 2026 06:00 am
Published on:
25 Aug 2026 06:00 am