रतलाम

बड़ावदा में नई गौशाला का लोकार्पण, गोवंश का कराया प्रवेश

Aug 25, 2026
datia news
datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-2512
बड़ावदा. नगर में सोमवार को नवीन गोशाला का विधि-विधान से लोकार्पण किया गया। हवन-यज्ञ, मंत्रोच्चार और गौ-पूजा कर गोशाला का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पुरानी गौशाला से गायों को बैंड-बाजे और ढोल-ढमाकों के साथ पीपली चौक, सदर बाजार होते हुए चापाखेड़ा फांटा पर नवनिर्मित गौशाला तक ले जाया गया। सड़क मार्ग पर श्रद्धालुओं ने जगह-जगह गायों को गुड़-चना खिलाया और पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।

गोशाला में प्रवेश के समय गायों को मिष्ठान और गुड़ खिलाया गया। लोकार्पण समारोह में स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और नगर के लोग उपस्थित रहे। गौशाला अध्यक्ष रामनारायण कटारिया ने बताया कि इस नवीनीकरण कार्य के तहत गौशाला में गौवंश के संरक्षण, देखभाल और रखरखाव के लिए आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इससे नगर में पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। इस अवसर पर गोशाला में दानदाताओं ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। गोशाला समिति के सदस्यों ने करीब 30 हजार रुपए तक के पौधे भी लगाए।

Updated on:
25 Aug 2026 06:01 am
Published on:
25 Aug 2026 06:01 am