रतलाम

Ratlam Breaking : रतलाम में पुष्पा के गले से चेन लूटना भारी पड़ा राजस्थान की महिलाओं को, सभी गिरफ्तार

थाना माणकचौक पुलिस ने झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन लूटने वाली भरतपुर (राजस्थान) की महिला गैंग की 7 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। फिलहाल पुलिस ने इन महिलाओं के नाम नहीं बताए है, पुलिस इनको गिरफ्तार करने के बाद लगातार पूछताछ कर रही है।
2 min read
Aug 11, 2026
Ratlam Crime News
थाना माणकचौक पुलिस ने झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन लूटने वाली भरतपुर (राजस्थान) की महिला गैंग की 7 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। फिलहाल पुलिस ने इन महिलाओं के नाम नहीं बताए है, पुलिस इनको गिरफ्तार करने के बाद लगातार पूछताछ कर रही है।

रतलाम। शहर में चोरी, लूट एवं झपट्टा मार की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा वारदातों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए रतलाम पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना माणकचौक पुलिस ने झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन लूटने वाली भरतपुर (राजस्थान) की महिला गैंग की 7 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। फिलहाल पुलिस ने इन महिलाओं के नाम नहीं बताए है, पुलिस इनको गिरफ्तार करने के बाद लगातार पूछताछ कर रही है। सभी को अलग-अलग कमरे में रखा है और पूछताछ करने पुलिस के 10 सदस्यों का दल इस पर काम कर रहा है। पुलिस बुधवार को इनको कोर्ट में पेश करेगी।

रतलाम एसपी अमित कुमार के अनुसार फरियादी पुष्पा पोरवाल, निवासी रतलाम ने माणकचौक थाने में रिपोर्ट की गई कि अज्ञात आरोपी द्वारा झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन निकाल ली गई। पुष्पा की रिपोर्ट पर थाना माणकचौक में धारा 304(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुएअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पंद्रो, सीएसपी रतलाम सत्येन्द्र घनघोरिया के नेतृत्व में थाना प्रभारी माणकचौक निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।

300 से अ​धिक सीसीटीवी की जांच
गठित पुलिस टीम द्वारा घटना के संबंध में 300 से अ​धिक सीसीटीवी की जांच की। इसके बाद कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्तरों पर तलाशी एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए भरतपुर (राजस्थान) की झपट्टा मार महिला गैंग की कुल 7 महिलाओं को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार सभी आरोपी महिलाएं ग्राम रुदीकरण, थाना चिकसाना, तहसील एवं जिला भरतपुर, राजस्थान की निवासी हैं। प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपियों की भूमिका एवं आपराधिक षड्यंत्र से संबंधित तथ्यों के सामने आने पर प्रकरण में धारा 61(2) बीएनएस का इजाफा किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से झपट्टा मार की अन्य घटनाओं, उनके आपराधिक नेटवर्क तथा रतलाम सहित अन्य जिलों में की गई वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में विवेचना जारी है।

इनको किया पुलिस ने गिरफ्तार
प्रकरण में कुल 7 महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो सभी ग्राम रुदीकरण, थाना चिकसाना, तहसील एवं जिला भरतपुर, राजस्थान की निवासी हैं। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक विचौहान, थाना प्रभारी माणकचौक रतलाम, उप निरीक्षक शांतिलाल चौहान, सहायक उप निरीक्षक गोरचंद परमार, प्रधान आरक्षक राजसिंह, प्रधान आरक्षक विजय झोड़िया, प्रधान आरक्षक मनोज चौधरी, महिला प्रधान आरक्षक कान्ता कटारा, आरक्षक अविनाश मिश्रा, आरक्षक हेमन्त यादव, प्रधान आरक्षक रितेश पाटीदार, प्रधान आरक्षक मुकेश ओसारी, महिला आरक्षक वर्षा पाटीदार, महिला आरक्षक रीमा चंदेल, महिला आरक्षक भारती पंवार एवं महिला आरक्षक वर्षा कैथावस की सराहनीय भूमिका रही।

Updated on:
11 Aug 2026 10:53 pm
Published on:
11 Aug 2026 10:51 pm