11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ratlam News : साइबर ठगी से कवच बने एमआरएम, एनसीआरपी पोर्टल

जिले में साइबर सेल द्वारा होल्ड कराई गई राशि को फरियादियों के खातों में वापस दिलाने के लिए वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय के माध्यम से लगभग 95 लाख की राशि वापस किए जाने के आदेश हुए हैं।
2 min read
Google source verification
Cyber Fraud

Cyber Fraud (घरेलू सेवाओं के नाम पर साइबर फ्रॉड Photo Source- Patrika)

रतलाम. साइबर अपराध एवं ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में इनमें काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसी बीच एमआरएम मनी रस्टोरेशनमाड्युल और एनसीआरपी पोर्टल ठगों से बचाने के लिए आम जनता का कवच बन रहे हैं। 

इन्हीं के माध्यम से पुलिस ने पिछले छह महीनों में लगातार कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ रुपए से ज्यादा उस राशि को होल्ड करवाया जो ठगों ने अपने खातों में ट्रांसफर कर ली थी। वहीं एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से 28 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

1020 साइबर फ्रॉड शिकायत
वर्ष 2026 में अब तक जिले में साइबर धोखाधड़ी से संबंधित 1020 शिकायतें मिली। इन शिकायतों पर जिला साइबर सेल एवं थानों की साइबर डेस्क ने कार्रवाई करते हुए एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से फ्रॉडस्टर्स के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई 1 करोड़ 6 लाख से अधिक की राशि होल्ड कराई गई है। राशि होल्ड कराने के बाद उसे वास्तविक पीडि़तों तक वापस पहुंचाने के लिए भी रतलाम पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

न्यायालय के माध्यम से 95 लाख की वापसी
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि साइबर फ्रॉड के बाद होल्ड कराई गई राशि को न्यायालय के माध्यम से वापस भी करवाया गया है। जिले में साइबर सेल द्वारा होल्ड कराई गई राशि को फरियादियों के खातों में वापस दिलाने के लिए वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय के माध्यम से लगभग 95 लाख की राशि वापस किए जाने के आदेश हुए हैं। इनमें से अब तक 37 लाख की राशि बैंक खातों में वापस हो चुकी है।

अब एमआरएम पोर्टल से भी वापसी
पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद रतलाम पुलिस ने एमआरएम (मनी रेस्टोरेशन माड्युल) पोर्टल के माध्यम से भी होल्ड कराई गई राशि की रिफंड प्रक्रिया को त्वरित रूप से पूर्ण कराया जा रहा है। एमआरएम पोर्टल के माध्यम से अब तक 8.38 लाख की राशि रिफंड रिक्वेस्ट जनरेट की गई है, जिसमें से 4 लाख की राशि फरियादियों को वापस प्राप्त भेजी जा चुकी है।

एनसीआरपी पोर्टल
एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से अब तक 50 ई जीरो एफआइआर में असल एफआइआर दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
समन्वय पोर्टल
समन्वय पोर्टल के माध्यम से प्राप्त 236 सीएआइआर प्रकरणों में से अब तक 221 प्रकरणों में कार्रवाई की जा चुकी है।
जीआरएम पोर्टल
जीआरएम (ग्रिवेंस रेड्रेसलमाड्युल) पोर्टल के माध्यम से प्राप्त 18 शिकायतों में से सभी का निराकरण किया जा चुका है।
एमआरएम पोर्टल
एमआरएम (मनी रेस्टोरेशन माड्युल) पोर्टल पर आई 214 रिफंड रिक्वेस्ट्स में से 200 का निराकरण किया जा चुका है।

फैक्ट फाइल
इस वर्ष प्राप्त साइबर फ्रॉड शिकायतें - 1020
एनसीआरपी से होल्ड कराई राशि - 1.06 करोड़
न्यायालय से राशि वापसी के आदेश - 95 लाख
न्यायालयीन प्रक्रिया से अब तक वापस राशि - 37 लाख
एमआरएम से जनरेट रिफंड रिक्वेस्ट - 8.38 लाख
एमआरएम से अब तक वापस राशि - 4 लाख
लगभग वापस राशि - 40 लाख
ई जीरो एफआइआर में - 50 असल एफआइआर दर्ज
सीआइएआर प्रकरण - 236 में से 221 पर कार्रवाई
जीारएम शिकायतें - 18 में से 18 निराकृत
एमआरएम शिकायतें - 214 में से 200 निराकृत

तुरंत शिकायत दर्ज कराएं
साइबर अपराध के विरुद्ध त्वरित प्रतिक्रिया पर पुलिस विशेष जोर दे रही है। अपराधों की रोकथाम एवं पीडि़तों को राहत प्रदान करने के लिए थाना स्तर से जिला स्तर तक साइबर पुलिसिंग की व्यवस्था को मजबूत किया गया है। साइबर धोखाधड़ी के मामलों में समय अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। ठगी के तुरंत बाद शिकायत प्राप्त होने पर राशि को संबंधित खातों में होल्ड कराने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए पीडि़त व्यक्ति तुरंत 1930 पर शिकायत करें।
अमित कुमार, पुलिस अधीक्षक