रतलाम

धंसा पानी टैंकर, बड़ा हादसा टला

Aug 12, 2026
datia news
datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-1204

सुखेड़ा. ग्राम भोई मोहल्ला में मंगलवार सुबह दस बजे पानी का टैंकर सार्वजनिक नाली में धंस गया। गनीमत रही कि टैंकर पलटा नहीं और बड़ा हादसा टल गया। टैंकर का पहिया नाली में धंसने के बाद रहवासियों ने आधा पानी खाली कर धक्का देकर उसे बाहर निकाला। वार्ड पंच जीतमल पड़ियार ने बताया कि कई दिनों से इस नाली पर लगी लोहे की जाली क्षतिग्रस्त होकर टेढ़ी-मेढ़ी हो गई है। जिसको लेकर कई बार सरपंच व सचिव को अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक इस जाली के साथ गटर को सुधारा नहीं गया है।

Updated on:
12 Aug 2026 06:00 am
Published on:
12 Aug 2026 06:00 am