धर्म और अध्यात्म

Ganesh Chaturthi 2022: गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक इन 4 राशियों पर गणपति जी की रहेगी विशेष कृपा

गणेश उत्सव पर्व 31 अगस्त से 9 सितंबर तक मनाया जाएगा। जानें ये 10 दिन किन राशि वालों के लिए शुभ रहने वाले हैं।

less than 1 minute read
Ganesh Chaturthi 2022: गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक इन 4 राशियों पर गणपति जी की रहेगी विशेष कृपा

गणेश महोत्सव की शुरुआत 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी से हो रही है और इसका समापन 9 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर होगा। देशभर में ये पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। गणेश उत्सव पर्व भगवान गणेश को समर्पित है। इस दौरान लोग अपने घरों में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करते हैं और उसकी विधि विधान पूजा करते हैं। जानिए गणेश महोत्सव के 10 दिन किन राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाले हैं।

वृषभ राशि: इस राशि वालों पर गणेश भगवान की विशेष कृपा रहने वाली है। आपको आपकी मेहनत का पूर्ण फल मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। आय में वृद्धि होगी। रूके हुए काम पूरे होंगे। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें मनचाही नौकरी प्राप्त हो सकती है।

मिथुन राशि: इस राशि वालों पर भी गणपति भगवान की विशेष कृपा रहने वाली है। अधूरी इच्छा पूरी होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। तरक्की के योग बनेंगे। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आय बढ़ेगी।

सिंह राशि: इस राशि वालों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम की जमकर प्रशंसा होगी। अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

कन्या राशि: इस राशि वालों के लिए ये 10 दिन खास रहने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे। आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
यह भी पढ़ें: बेहद बुद्धिमान, मेहनती और बिजनेस में माहिर माने जाते हैं इन 3 तारीख में जन्मे लोग

Published on:
30 Aug 2022 11:15 am
Also Read
View All