2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेहद बुद्धिमान, मेहनती और बिजनेस में माहिर माने जाते हैं इन 3 तारीख में जन्मे लोग

बिजनेस में रिस्क उठाने में ये माहिर होते हैं। नौकरी के अपेक्षा ये बिजनेस में अधिक सफल होते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 29 Aug 2022, 12:35 PM IST

astrology news, numerology, astrology, date of birth astrology, birth astrology,

बेहद बुद्धिमान, मेहनती और बिजनेस में माहिर माने जाते हैं इन 3 तारीख में जन्मे लोग

जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 या 23 होती है उनका बर्थ मूलांक 5 होता है। इस मूलांक के लोगों पर बुद्धि के देवता बुध की विशेष कृपा मानी जाती है। ये लोग साहसी और कर्मशील होते हैं। जीवन में आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करने वाले माने जाते हैं। बिजनेस में रिस्क उठाने में ये माहिर होते हैं। नौकरी के अपेक्षा ये बिजनेस में अधिक सफल होते हैं। जानिए और क्या खूब होती है मूलांक 5 के जातकों में।

इस मूलांक के जातक किसी विषय को लेकर अधिक देर तक नहीं सोचते। इनके अंदर दूसरों को सम्मोहित करने की कला होती है। ये हर परिस्थिति में डटकर खड़े रहते हैं। अपना काम निकलवाने में माहिर होते हैं। इन्हें बिजनेस की अच्छी समझ होती है। ये लाइफ में अच्छी शिक्षा ग्रहण करते हैं। ये अपनी बुद्धिमानी से अच्छा धन एकत्रित करते हैं। इन्हें गुप्त विद्याओं की अच्छी जानकारी होती है।

इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है। ये नयी-नयी खोजों से अच्छा लाभ कमाते हैं। इनके पास धन की कभी कमी नहीं होती। ये अपनी बुद्धि के बल पर आसानी से धनार्जन कर लेते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है। इनके प्रेम संबंध स्थायी नहीं रहते। इनका गृहस्थ जीवन सुखी रहता है।

इनका स्वभाव मिलनसार होता है। इनके कई दोस्त होते हैं। प्रेम संबंधों की बात की जाए तो वो इनके स्थायी नहीं रहते। इस मूलांक के कई लोगों के एक से अधिक विवाह होने की भी संभावना रहती है। इन्हें अर्थशास्त्र और संगीत की अच्छी जानकारी होती है।
यह भी पढ़ें: ज्योतिष अनुसार ये 4 राशि वाले लोग होते हैं सबसे ज्यादा जिद्दी