रिजल्‍ट्स

JIPMER Result 2024: ग्रुप बी और सी भर्ती परीक्षा का परिणाम हुआ जारी, यहां देखें 

JIPMER Result 2024: पुडुचरी स्थित जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) ने विभिन्न ग्रुप बी और सी पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी है।

less than 1 minute read

JIPMER Result 2024: जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) ने विभिन्न ग्रुप बी और सी पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट (JIPMER Result 2024 Download)

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jipmer.edu.in पर जाएं 
  • होमपेज पर दिए JIPMER ग्रुप बी और सी परिणाम के लिंक पर क्लिक करें 
  • इसके बाद ग्रुप बी और ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर क्लिक करें 
  • यहां अपना लॉगिन क्रेडेंशियल डालें 
  • इतना करते ही रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा
  • रिजल्ट को भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें

कब हुई थी परीक्षा?

जिपमर ग्रुप बी और ग्रुप सी (नर्सिंग ऑफिसर और विभिन्न पद) के लिए लिखित परीक्षा 14 सितंबर 2024 को आयोजित की गई थी। वहीं आज यानी कि 16 सितंबर को रिजल्ट (JIPMER Result 2024) जारी किया जा रहा है। बता दें, इस भर्ती परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन 19 जुलाई को की गई थी। इस भर्ती के तहत ग्रुप बी और सी के 209 पद भरे जाने हैं।

Updated on:
17 Oct 2024 02:29 pm
Published on:
17 Oct 2024 02:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर