रीवा

एमपी के इस जिले में आयोजित होगा नाट्य महोत्सव, शिरकत करेंगे देश के बड़े रंगकर्मी, दर्शकों में आप भी हो सकते हैं शामिल

10 अगस्त से होगी शुरुआत...
2 min read
• •
Updated: 26 Jul 2018, 10:07 PM IST
Natya Mahotsav organize in Rewa, theater artist will be contribute
Natya Mahotsav organize in Rewa, theater artist will be contribute

रीवा। संस्कृति मंत्रालय व संस्कृति संचालनाय के सहयोग से यहां शहर में चार दिवसीय नाट्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मंडप आर्ट की ओर से 10 अगस्त से 13 अगस्त तक आयोजित होने वाले नाट्य महोत्सव में स्थानीय कलाकारों के साथ देश के कलाकार अपने अभिनय का जलवा बिखेरेंगे। महोत्सव का आयोजन स्थानीय एक विवाह घर में आयोजित किया जाएगा।

नाट्य अकादमी के मनोज मिश्रा करेंगे सभी नाटकों का निर्देशन
महोत्सव में हानूश, हवलदार, महावीर प्रसाद, देवी सिंह कौन का मंचन किया जाएगा। भारतेन्दु नाट्य अकादमी से परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने वाले मनोज मिश्रा इन सभी नाटकों के निर्देशक हैं। आयोजन को लेकर कलाकारों के बीच रिहर्सल का कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है।

कलाकार ले रहे प्रशिक्षण, पहले भी आयोजित हुई कार्यशाला
कलाकार विपुल सिंह के निर्देशन आयोजित नाट्य कार्यशाला में भी कलाकारों को महोत्सव के मद्देनजर प्रशिक्षण दिया गया। नाटकों के मंचन में प्रकाश की परिकल्पना मनोज मिश्रा करेंगे। प्रकाश संचालन मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय से प्रशिक्षित अंकित मिश्र व महात्मा गांधी इंटरनेशनल हिंदी यूनिवर्सिटी के शोध छात्र शैलेंद्र कुशवाहा करेंगे।

तीन सदस्यों की टीम संगीत निर्देशन का करेगी काम
नाटकों में संगीत निर्देशक शशिकांत कुमार, सिद्धार्थ दुबे व ज्योति तिवारी की टीम करेगी। कॉस्ट्यूम डिजाइन व प्रॉपर्टी मेकिंग आजमगढ़ से आए सुग्रीव विश्वकर्मा के जिम्मे है। कला प्रदर्शनी का संयोजन आर्ट पॉइंट के निदेशक सुधीर सिंह के निर्देशन में किया जाएगा। इसके अलावा विपुल सिंह गहरवार, राज तिवारी भोला, शिब्बू शर्मा, शैलेंद्र कुशवाहा, प्रदीप तिवारी, अनुपम सिंह, सिद्धार्थ दुबे, शुभम पाण्डेय प्रमुख कलाकारों में शामिल होंगे।

महोत्सव में यह कलाकार भी विभिन्न भूमिका में होंगे शामिल
नाटक में ज्योति तिवारी, अंजली राठौर, प्राची सिंह, विवेक सेन, नीरज मिश्र, निशांत मिश्र, सत्यम क्षेत्री, योगेश द्विवेदी, अमर द्विवेदी, बालकृष्ण गौतम, स्वतंत्र द्विवेदी, शिवेंद्र चतुर्वेदी, अंकिता सिंह, आकांक्षा सिंह, सुभाष गुप्ता, आयुष तिवारी, आनंद गौतम, शुभांक श्रीवास्तव, दिवाकर पाण्डेय, संदीप उपाध्याय, उमेश साहनी, भरत तिवारी, मयंक त्रिवेदी, कृष्ण कुमार गौतम व सौरभ पाण्डेय सहित अन्य कलाकार नाटकों में विभिन्न भूमिका में प्रतिभाग करेंगे।

Updated on:
26 Jul 2018, 10:07 PM IST
Published on: