रीवा

रजिस्ट्री कार्यालय जमीन रजिस्ट्री की रफ्तार धीमी, जानिए, उप-पंजीयन कार्यालय की मनमानी

जिले में दोपहर में बिजली सप्लाई बंद होने से बैरंग लौटे क्रेता-विक्रेता, घंटों प्रभावित रहा जमीन रजिस्ट्री का काम
2 min read
• •
Updated: 3 Aug 2018, 12:26 PM IST
Registry office slow down the registry
Registry office slow down the registry

रीवा. जिला मुख्यालय पर रजिस्ट्री कार्यालय का जनरेटर सात माह से खराब पड़ा है। गुरुवार दोपहर बिजली सप्लाई बंद होने से जमीन की रजिस्ट्री के लिए तीन घंटे तक क्रेता-विक्रेता परेशान रहे। इस दौरान कई क्रेता-विक्रेता बैरंग लौट गए। इससे जहां लोग परेशान रहे वहीं, दूसरी ओर सरकार के खजाने को लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ।

रजिस्ट्री कार्यालय में तीन घंटे तक परेशान क्रेता-विक्रेता
जिला मुख्यलय पर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थिति रजिस्ट्री कार्यालय में दोपहर तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इस दौरान जमीन की रजिस्ट्रियां प्रभावित रहीं। जमीन की रजिस्ट्री कराने पहुंचीं कई महिलाओं ने बताया कि दो घंटे इंतजार के बाद वह वापस घर लौट गईं। दोपहर रतहरा से मंजू सिंह अपने रिश्तेदार के साथ जमीन की रजिस्ट्री कराने पहुंचीं। चार दिन पहले स्लाट बुक कराया था। रजिस्ट्री के लिए आज दोबारा बुलाया गया।

बिजली आने का इंतजार कर रहे क्रेता-विक्रेता
रजिस्ट्री कराने पहुंचे कार्यालय में बिजली नहीं होने से अंधेरा छाया रहा। कर्मचारियों ने बिजली आने का के लिए इंतजार करने को कहा है। डेढ़ घंटे से बिजली आने का इंतजार कर रहे हैं। इसी तरह दर्जनभर क्रेता-विक्रेता बिजली आने के इंतजार में घंटो बैठे रहे। बताया गया कि 80 से अधिक स्लाट बुक हैं। जैसे ही जमीन की रजिस्ट्री के लिए लोग पहुंचे बिजली चली गई। रजिस्ट्री कराने के लिए लोग देरशाम तक कतार में खड़े रहे। आए दिन बिजली की अव्यवस्था के चलते क्रेता-विक्रेता को परेशान होना पड़ता है।

सात माह पहले धू-धू कर जल गया था जनरेट
जिला रजिस्ट्री कार्यालय में सात माह पहले जनरेट जलकर खाक हो गया है। कार्यालय के अधिकारियों ने विभाग को जनरेटर की व्यवस्था के चलते प्रस्ताव भेजा है। लंबा समय बीतने के बाद भी जनरेट के प्रस्ताव पर किसी तरह का निर्णय नहीं लिया जा रहा है। जिससे कार्यालय का काम प्रभावित हो रहा है।

कार्यालय के सामने जलजमाव से दिक्कत
मामूली बारिश में ही रजिस्ट्री कार्यालय के सामने जलजमाव की स्थित बन गई है। रजिस्ट्री कराने के लिए परिसर में पहुंचे लोगों को दिक्कत हुई। कई लोगों ने विभागीय अधिकारियों से जल निकासी की व्यवस्था बनाए जाने की मांग उठाई है।

Published on: