रीवा

स्कूल से लौट रही छात्रा का अपहरण, रीवा में जबरदस्ती खींचकर बोलेरो में बैठाया

School Girl Kidnapping: पुलिस की घेराबंदी के कारण छात्रा को रास्ते में ही छोड़कर भागे बदमाश, छात्रा को सकुलश घर पहुंचाया, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस ।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Oct 2026, 7:04 PM IST
rewa girl kidnapping
rewa girl kidnapping, छात्रा को सुरक्षित बचाकर घर पहुंचाती पुलिस (Source-Patrika)

Rewa School Girl Kidnapping: मध्यप्रदेश के रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को उस वक्त हड़कंप मच गया जब स्कूल से लौट रही एक 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा का अपहरण कर लिया गया। बोलेरो से आए बदमाश छात्रा को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गए । हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और घेराबंदी की तो आरोपी रास्ते में ही छात्रा को छोड़कर गाड़ी से फरार हो गए। छात्रा को सकुशल घर पहुंचा दिया गया है और पुलिस फरार बदमाशों की तलाश कर रही है।

खबर अपडेट की जा रही है…

Updated on:
24 Oct 2026, 7:04 PM IST
Published on: