सागर

पति, पत्नी और वो: पति से अफेयर के शक में पत्नी ने एक महिला की सरेआम कर दी पिटाई

सूचना पर मौके पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने विवाद शांत कराया और दोनों पक्षों को थाने लेकर पहुंची, जहां पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

2 min read
May 03, 2025
sagar

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर महिलाओं का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पति, पत्नी और वो के मामले में पति से अफेयर होने के शक में पत्नी ने एक महिला के साथ जमकर मारपीट की। पत्नी व उसकी जेठानी ने महिला को सड़क पर पटक-पटककर पीटा। महिलाओं के बीच हो रही झड़प को देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने विवाद शांत कराया और दोनों पक्षों को थाने लेकर पहुंची, जहां पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी सुमेर सिंह जगेत ने बताया कि दोनों पक्ष बंडा क्षेत्र के रहने वाले हैं। महिला ने पूछताछ में बताया कि उसके पति का दूसरी महिला के साथ अफेयर चल रहा है। कुछ समय पहले तक दोनों एक ही होटल में काम करते थे। अफेयर का पता चलने के बाद पति की नौकरी छुड़ा दी थी, लेकिन दोनों के बीच मुलाकातें बंद नहीं हुईं। शुक्रवार को पत्नी ने अपने पति को उसी औरत के साथ सिविल लाइन चौराहे पास स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर खड़ा देखा, तो वह आगबबूला हो गई और उसने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी, यह देख उसका पति वहां से भाग गया।

बाहर वाली पर लुटा रहा रुपए

पत्नी का आरोप है कि महिला उसका घर बर्बाद करने में जुटी है। पति घर के खर्चे के लिए रुपए नहीं दे रहा है और बाहर वाली को होटल-रेस्टोरेंट में घुमाकर रुपए बर्बाद कर रहा है। महिला ने बताया कि वह लाड़ली बहना योजना के तहत मिलने वाली राशि के दम पर घर चला रही है। वहीं दूसरे पक्ष की महिला ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसने 50 हजार रुपए उधार दिए थे, उसके कुछ गहने भी उक्त व्यक्ति के पास हैं। सिविल लाइन में व्यक्ति से मुलाकात होने पर उससे अपने रुपए व गहने मांगे थे, इसी दौरान उसकी पत्नी व भाभी ने मारपीट शुरू कर दी।

Published on:
03 May 2025 05:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर