सागर

गंगा आरती में बुंदेली गायक शिवरतन यादव ने दी लोकगीतों की आकर्षक प्रस्तुति

चकराघाट स्थित नवग्रह मंडपम के सामने हुआ गंगा आरती का आयोजन सागर. चकराघाट स्थित नवग्रह मंडपम के सामने घाट पर सोमवार को शंख, झालर, मंत्रोच्चार के साथ गंगा आरती का आयोजन किया गया। गंगा आरती में नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। बुंदेली गायक शिवरतन यादव ने लोकगीत सहित अन्य […]

less than 1 minute read
Feb 12, 2025
 गंगा आरती का आयोजन

चकराघाट स्थित नवग्रह मंडपम के सामने हुआ गंगा आरती का आयोजन

सागर. चकराघाट स्थित नवग्रह मंडपम के सामने घाट पर सोमवार को शंख, झालर, मंत्रोच्चार के साथ गंगा आरती का आयोजन किया गया। गंगा आरती में नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। बुंदेली गायक शिवरतन यादव ने लोकगीत सहित अन्य गीतों की मनमोहन प्रस्तुति दी, जिसका आरती में उपस्थित श्रद्धालुओं ने आनंद लिया। निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने कहा कि शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं। नागरिक शहर व चकराघाट क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें। चकराघाट पर सभी मंदिरों में पूजा-अर्चना करने आने वाले नागरिक पूजा उपरांत सामग्री को निर्मल कुंड में ही डालें।

झील संरक्षण के लिए किया जा रहा आयोजन

ऐतिहासिक झील व जल स्रोतों के संरक्षण के लिए नगर निगम द्वारा चकराघाट पर प्रत्येक सोमवार गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है। निगमायुक्त ने कहा कि नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के अनुरूप शहर की साफ-सफाई और स्वच्छ पर्यावरण के लिए नागरिकों को जागरुक कर झील को स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त करने का कार्य किया गया जा रहा है।

Published on:
12 Feb 2025 12:55 am
Also Read
View All

अगली खबर