शाहगढ़ हीरापुर चौकी क्षेत्र के परिवार ने सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर अपने पड़ोसी पर मारपीट व जमीन पर कब्जा करने के आरोप लगाए हैं। परिजन ने एसपी से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।
शाहगढ़ हीरापुर चौकी क्षेत्र के परिवार ने सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर अपने पड़ोसी पर मारपीट व जमीन पर कब्जा करने के आरोप लगाए हैं। परिजन ने एसपी से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। इसमें बताया कि हीरापुर चौकी पुलिस ने उनके साथ मारपीट के बाद कोई कार्रवाई नहीं की, जबकि आरोपियों ने खुद को ब्लेड मारकर पुलिस में शिकायत की तो फौरन हमारे खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
क्षेत्र के सादपुर गांव निवासी जगन्नाथ लोधी, देवी लोधी, हरिराम लोधी व अन्य परिजन ने शिकायत में कहा कि हम पीडि़त हैं और हम पर ही पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। आरोप लगाए कि आरोपी अमान लोधी, गोकल लोधी और उनके परिवार के सदस्यों ने हमारी निजी भूमि पर जबरदस्ती कब्जा कर मकान बना रहे हैं। तहसील में केस लगाया तो स्टे आर्डर मिल गया लेकिन आरोपियों ने काम बंद नहीं किया।
15 अगस्त को जब काम बंद करने कहा तो आरोपियों ने एक राय होकर कुल्हाड़ी, लाठियां से हमला कर दिया। जिससे हमारे परिवार की महिला-पुरुष सहित 10 लोग घायल हुए। एक महिला को गंभीर चोट हैं जिसे भोपाल रैफर किया गया है।