
गोपालगंज थाना क्षेत्र की गुलाब कॉलोनी में घर में घुसकर धमकाने वाले फरार आरोपी के लिए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला 17 जनवरी की रात करीब 10 बजे का है। आरोपी लोकेश अहिरवार उर्फ मुन्नालाल 28 वर्ष गुलाब कॉलोनी में कृष्ण कुमार दुबे 58 वर्ष घर के सामने विवाद किया। इसके बाद घर में घुसकर गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू से हमला करने की कोशिश की। घटना के बाद कृष्ण कुमार तत्काल गोपालगंज थाने पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी और शिकायत दर्ज कराई। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की लेकिन वारदात के बाद से ही आरोपी फरार था। जिसके बाद पुलिस ने लगातार आरोपी की तलाश जारी रखी और सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इसी बीच पुलिस को आरोपी के ठिकाने की सूचना मिली तो दबिश देकर फरार आरोपी को हिरासत में लिया, इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया। अभी आगे की कार्रवाई जारी है।
Published on:
10 Feb 2026 05:05 pm
