सागर

रुद्राक्ष धाम में आयोजित भजन संध्या में देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु

सागर. जन्मदिन तो बहुत लोग मनाते हैं लेकिन यह एक नया प्रशंसनीय उदाहरण है कि जन्मदिन को भजन संध्या के साथ धार्मिक वातावरण में मनाया जाए। अबिराज सिंह अपने पिता की तरह धर्म और संस्कृति के मार्ग पर चल रहे हैं। अबिराज अपने पिता के पूरक बनें, ये मेरा आशीर्वाद है। यह बात पूर्व मंत्री […]

2 min read
Nov 30, 2024
  • राजनीति में रहते हुए ऐसे उदाहरण प्रस्तुत करने चाहिए जिसका अनुसरण सभी करें- भार्गव
  • विख्यात भजन गायक अभिलिप्सा पांडा, विजय राजपूत, सुनील शर्मा ने भजनों से बांधा समां

सागर. जन्मदिन तो बहुत लोग मनाते हैं लेकिन यह एक नया प्रशंसनीय उदाहरण है कि जन्मदिन को भजन संध्या के साथ धार्मिक वातावरण में मनाया जाए। अबिराज सिंह अपने पिता की तरह धर्म और संस्कृति के मार्ग पर चल रहे हैं। अबिराज अपने पिता के पूरक बनें, ये मेरा आशीर्वाद है। यह बात पूर्व मंत्री सह रहली विधायक गोपाल भार्गव ने रुद्राक्ष धाम मंदिर में आयोजित भजन संध्या में कही। पूर्व मंत्री भार्गव ने कहा कि राजनीति में रहते हुए ऐसे उदाहरण प्रस्तुत करने चाहिए जिसका अनुसरण सभी कर सकें। नई गाडिय़ां, फाइव स्टार होटलों की महफिलें की संस्कृति के साथ जन्मदिन मनाना भारतीय राजनीति में कलंक की तरह हैं। राजनीति में आई विद्रूपता को समाप्त होना चाहिए और विद्रूपताओं को समाप्त करने का बीड़ा उठाने का काम कोई राजनेता ही कर सकता है। उन्होंने कहा कि यह भजन संध्या सिर्फ जन्म दिन समारोह नहीं है यह संदेश है कि हमें परिवार को किस तरह धर्म, संस्कृति के मार्ग पर चलाना है। उन्होंने कहा कि हमें ऐसा भारत बनाना है जो संस्कृति, सनातन और सन्मार्ग के आदर्शों पर चले।युवा भाजपा नेता अबिराज सिंह ने कहा कि रुद्राक्ष धाम की भूमि भगवान शिव जी की पवित्र भूमि है। मेरे जीवन का लक्ष्य गरीबों का कल्याण, नारी शक्ति का सम्मान, युवाओं की शिक्षा और गौरवशाली भारत का निर्माण है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की सबसे बड़ी सीख है कि मित्रता कैसे करना और कैसे निभाना है। गरीब मित्र सुदामा को द्वारकाधीश ने तीन मुट्ठी चावल के उपहार के बदले तीनों लोक और अपना निवास भी दे दिए थे। यह हमारी सनातन संस्कृति है।

भक्तिमय हुआ माहौल

भजन संध्या में देश के विख्यात भजन गायकों अभिलिप्सा पांडा, विजय राजपूत और सुनील शर्मा के भजनों ने ऐसा समां बांधा कि दर्शक देर रात तक भक्ति भाव में झूमते रहे। अभिलिप्सा पांडा ने हर हर शंभू, तेरे हाथो में मेरा हाथ हो और मंजिल केदारनाथ हो भजन गाकर श्रद्धालुओं को भक्ति भाव में मस्त कर दिया। विजय राजपूत ने आय हाय रे मेरे श्याम सांवरिया, जिनके दिल में बसते है राम, वो है वीर हनुमान व सुनील शर्मा ने खाटू श्याम जी से जुड़े भजन गाए। कार्यक्रम में अतिथियों ने रूद्राक्ष धाम मंदिर पर लिखी गई महत्वपूर्ण पुस्तिका का विमोचन भी किया। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक पूर्व गृहमंत्री सह खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह, विधायक बृज बिहारी पटैरिया, पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, विनोद पंथी, महापौर संगीता सुशील तिवारी, राजेन्द्र सिंह मोकलपुर, वीर सिंह पवार, सीमा सिंह, पारुल साहू, देवेन्द्र सिंह, अनिल तिवारी, मनोज कटारे, हेमचंद्र बजाज, संध्या भार्गव, राम अवतार पांडे समेत अन्य उपस्थित रहे।

Published on:
30 Nov 2024 06:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर