सागर

पर्वराज पर्यूषण पर्व में जैन मंदिरों में होंगे प्रवचन और शिविर के आयोजन, आज मनेगा उत्तम क्षमा धर्म

जैन धर्मावलंबियों के दस दिवसीय पर्वराज पर्यूषण पर्व रविवार को ऋषि पंचमी से शुरू हो रहा है, जो अनंत चर्तुदर्शी तक चलेगा। पर्व उत्तम क्षमा धर्म से शुरु होगा।

less than 1 minute read
Sep 08, 2024
जैन मंदिरों में पर्युषण पर्व पर धूमधाम से होगा कार्यक्रमों का आयोजन

भाग्योदय में 31वां श्रावक संस्कार शिविर का आयोजन

सागर. जैन धर्मावलंबियों के दस दिवसीय पर्वराज पर्यूषण पर्व रविवार को ऋषि पंचमी से शुरू हो रहा है, जो अनंत चर्तुदर्शी तक चलेगा। पर्व उत्तम क्षमा धर्म से शुरु होगा। उत्तम क्षमा धर्म से शुरु पर्व मार्दव, आर्जव, शौच, सत्य, संयम, तप, त्याग, आकिंचन एवं उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म के साथ संपन्न होगा। पर्व के उपलक्ष्य में जिले के जैन मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन साधु संतों के सानिध्य में होगा। भाग्योदय तीर्थ में विराजमान निर्यापक मुनि पुंगव सुधा सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में श्रावक संस्कार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से शिविरार्थी भाग लेने जा रहे हैं। कटरा नमक मंडी स्थित गौराबाई दिगंबर जैन मंदिर में प्रतिदिन के धार्मिक आयोजनों के साथ सायंकाल बाहर से आमंत्रित विद्वानों के मंगल प्रवचन होंगे। तपोवन तीर्थ में विराजमान आचार्य निर्भय सागर महाराज के सानिध्य में 10 दिवसीय पर्व के दौरान प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रात:काल श्रीजी के अभिषेक पूजन के बाद मंगल प्रवचन होंगे।
31वां शिविर होगा शुरू
भाग्योदय में 31वां श्रावक संस्कार शिविर का आयोजन हो रहा है। इस शिविर में लगभग पांच हजार शिवरार्थी भाग लें रहे है। 8 सितंबर से जैन मंदिरों में सुबह 6 बजे से धार्मिक अनुष्ठान पूजा पाठ के साथ प्रारंभ होंगे, जो लगातार 10 दिन तक चलेंगे। इस अवसर पर सभी के मंदिरों में लाइटिंग लगाई गई है। वर्ष में एक बार होने वाला मार्जन (मंजन) का कार्यक्रम भी सभी मंदिरों में हो चुका है। प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 13 सितंबर सुगंध दशमी का कार्यक्रम महिलाओं के लिए होगा। 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर्यूषण महापर्व समापन होने पर श्रीजी की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। 18 सितंबर को क्षमावाणी का कार्यक्रम होगा। 21 सितंबर को वर्णी जयंती का आयोजन होगा।

Published on:
08 Sept 2024 04:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर