सागर

चैरिटी के लिए दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ने किया कंपटीशन का आयोजन

मुक्तिधाम में शेड निर्माण चैरिटी के लिए दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ने सोमवार को आदर्श गार्डन में कपल डांस कंपटीशन का आयोजन किया। जिसमें कपल श्रेणी में प्रथम स्थान देवेंद्र व नीति जैन, द्वितीय विशाल व योगिता जैन और तृतीय स्थान विकास व आरती ने जीता। ससुराल-मायका और मां बेटी श्रेणी में प्रथम गरिमा-ज्ञानवी समैया, […]

less than 1 minute read
Feb 03, 2026

मुक्तिधाम में शेड निर्माण चैरिटी के लिए दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ने सोमवार को आदर्श गार्डन में कपल डांस कंपटीशन का आयोजन किया। जिसमें कपल श्रेणी में प्रथम स्थान देवेंद्र व नीति जैन, द्वितीय विशाल व योगिता जैन और तृतीय स्थान विकास व आरती ने जीता। ससुराल-मायका और मां बेटी श्रेणी में प्रथम गरिमा-ज्ञानवी समैया, द्वितीय स्थान रूचिता-आर्णा जैन, तृृतीय प्रगति-प्रिशा जैन रहीं। अन्य श्रेणी में प्रथम स्थान सुनीता जैन पड़वार-रक्षा जैन, द्वितीय स्थान श्रेया जैन-प्रकृति जैन, तृतीय स्थान मुस्कान- साक्षी जैन रहीं। डांस कंपटीशन में जैन समाज के विभिन्न लोगों ने 3 लाख 18 हजार रुपए राशि घोषित की। आयोजकों ने कहा कि जल्द ही नगर निगम से अनुमति आदि की प्रक्रिया पूर्ण कर मुक्तिधाम शेड निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा।

Published on:
03 Feb 2026 04:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर