जनवरी के आखिरी दिनों में शहर के मौसम में बदल गया है। उत्तर-पश्चिम भारत में अगला नया सिस्टम 30 जनवरी को एक्टिव हो रहा है। एक-दो दिन बाद सिस्टम मध्यप्रदेश में भी असर दिखाएगा, यानी फरवरी की शुरुआत में भी प्रदेश में बारिश का दौर रह सकता है। सागर में इसका असर देखने को मिल […]
जनवरी के आखिरी दिनों में शहर के मौसम में बदल गया है। उत्तर-पश्चिम भारत में अगला नया सिस्टम 30 जनवरी को एक्टिव हो रहा है। एक-दो दिन बाद सिस्टम मध्यप्रदेश में भी असर दिखाएगा, यानी फरवरी की शुरुआत में भी प्रदेश में बारिश का दौर रह सकता है। सागर में इसका असर देखने को मिल सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बारिश-शीतलहर की वजह से प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने का अनुमान जताया है।
गुुरुवार को शहर में सर्द हवाएं चलीं। अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 24 घंटे में अधिकतम तापमान 3 व न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है।