सागर

Meghalaya Murder Case : राजा रघुवंशी हत्या कांड का चौथा आरोपी बीना से गिरफ्तार

Meghalaya Murder Case : राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में चौथा आरोपी अमन कुर्मी सागर जिले के बीना से गिरफ्तार कर लिया है। एसआईटी टीम आरोपी को लेकर इंदौर पहुंच रही है।

less than 1 minute read
Jun 09, 2025
राजा रघुवंशी हत्याकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार (Photo Source- Patrika)

Meghalaya Murder Case : मेघालय में हनीमून के दौरान मध्य प्रदेश के इंदौर के नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले में अब बेहद सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी और हत्या के मास्टरमाइंड राज कुशवाहा समेत अन्य सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि, राजा हत्याकांड में फरार चौथे आरोपी अमन कुर्मी को भी पुलिस ने सागर जिले के बीना से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी को लेकर इंदौर लेकर पहुंच रही है। वहीं, दूसरी ओर अन्य गिरफ्तार आरोपियों का एमवाय अस्पताल में मेडिकल कराया जा रहा है। सभी आरोपियों को आज ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। जबकि, सोनम रघुवंशी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में स्थित वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। ये सेंटर हिंसा की शिकार महिलाओं के लिए एक आश्रय स्थल में रखा गया है। वहां भी शिलांग पुलिस और इंदौर क्राइंम ब्रांच की संयुक्त टीम पहुंच रही है।

चाचा के घर में छिपा बैठा था अमन

बताया जा रहा है कि, बीना से पकड़े गए चौथे आरोपी अमन कुर्मी को एसआईटी और सागर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। हत्या के बाद आरोपी अपने चाचा के घर में छिपा बैठा था। फिलहाल, पांच सदस्यीय एसआईटी टीम आरोपी को अपने साथ लेकर इंदौर पहुंचने वाली है। इंदौर में कार्रवाई पूरी होने के बाद सभी आरोपियों को आज ही घटना के री-क्रिएशन के लिए फ्लाइट से शिलांग ले जाया जाएगा।

Published on:
09 Jun 2025 02:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर