सागर

नाबालिग ने दोस्त पर चाकू से किया हमला, बीएमसी में इलाज के दौरान मौत

संत रविदास जयंती के अवसर पर निकली शोभायात्रा से लौटने के बाद एक नाबालिग ने अपने ही दोस्त पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरव्याऊ टौरी स्थित भरका इलाके की है। मृतक की पहचान अंकुश अहिरवार के रूप में हुई है, जो सूबेदार वार्ड का […]

less than 1 minute read
Feb 03, 2026

संत रविदास जयंती के अवसर पर निकली शोभायात्रा से लौटने के बाद एक नाबालिग ने अपने ही दोस्त पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरव्याऊ टौरी स्थित भरका इलाके की है। मृतक की पहचान अंकुश अहिरवार के रूप में हुई है, जो सूबेदार वार्ड का निवासी था। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार रात करीब 10 बजे अंकुश अहिरवार और नाबालिग दोस्त इलाके में ही दीना होटल के पास बैठे थे। जानकारी के अनुसार आरोपी नशे की हालत में था। इसी दौरान किसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई और फिर विवाद हो गया। गुस्से में आकर नाबालिग ने धारदार चाकू से अंकुश पर हमला कर दिया। हमला सीने पर किया, जिससे अंकुश गंभीर रूप से घायल हो गया।

मां को फोन कर बताई घटना बाइक पर अस्पताल लाए दोस्त

घटना के तुरंत बाद अंकुश के अन्य साथियों ने उनकी मां को फोन कर सूचना दी। दोस्त तत्काल घायल हालत में इलाज के लिए बाइक से ही उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डाक्टरों ने जांच की और प्राथमिक उपचार के बाद हालत अधिक गंभीर होने पर बीएमसी रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान अंकुश ने दम तोड़ दिया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सोमवार को पुलिस ने हमलावर नाबालिग को हिरासत में ले लिया है।

दो भाइयों में बड़ा था पिता करते हैं मजदूरी

सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया और फिर पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक अंकुश मजदूरी करता था। उसे पिता राजू अहिरवार भी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। अंकुश दो भाइयों में बड़ा था, जबकि छोटा भाई 16 वर्ष का है।

Published on:
03 Feb 2026 04:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर