सागर

खेत में सिंचाई मोटर चुराने आए थे बदमाश, देखते ही किसान को चाकू मारा; बेटे को भी बेरहमी से पीटा

MP News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में मोटर चुराने आए बदमाशों ने किसान की हत्या कर दी।

less than 1 minute read
Mar 07, 2026
फोटो सोर्स- पत्रिका

MP News: मध्य प्रदेश के सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना अंतर्गत कुमेरिया गांव में किसान श्याम लाल कुर्मी बीती रात अपने खेत में सिंचाई के लिए गए थे। खेतों में सिंचाई के बाद वहीं बनी झोपड़ी में में किसान आराम करने लेटे थे। तभी उनके खेत से आसपास के खेत वाले किसानों को अजीब आवाजें सुनाई दी तो उन लोगों ने श्यामलाल के बेटे को फोन लगाया और बताया कि उनके खेत से कुछ अजीब आवाज आ रही है।

किसान की चाकू मारकर हत्या

किसान का बेटा महेश कुर्मी दौड़ता खेत में पहुंचा तो देखा कि कुछ लोग उसके पिता के साथ मारपीट कर रहे थे, और बेटे को देख कर ये बदमाश किसान को उठा कर ले गए और बेटा पीछे पीछे गया लेकिन कुछ दूरी पर बदमाशों ने किसान की धारदार हथियारों से हत्या कर दी। इस संघर्ष में उनका बेटा भी घायल हुआ है।

सिंचाई मोटर चुराने आए थे

महेश के मुताबिक उनके खेत में लगी सिंचाई की मोटर को खोलने की कोशिश बदमाशों ने की है, ये बदमाश कौन थे ये उसे नहीं पता लेकिन पहली नजर में ये लग रहा है कि बदमाश चोरी की नीयत से दो बाइक पर सवार होकर आए थे और चोरी में असफल होने के बाद उन्होंने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।

पुलिस को सूचना मिली तो गढ़ाकोटा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू की है। पुलिस के मुताबिक घटना स्थल के तमाम साक्ष्य जमा किए है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट का इंतजार है। फिलहाल मृतक किसान के बेटे ने जो घटनाक्रम बताया है उसके हिसाब से अज्ञात बदमाशों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

Published on:
07 Mar 2026 05:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर