7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गंगापारी साहू समाज ने बाघराज मंदिर में सुंदरकांड पाठ व बंजारी माई का पूजन किया

गंगापारी साहू समाज द्वारा शुक्रवार को बाघराज मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत सुंदरकांड पाठ और बंजारी माई का पूजन संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। समाज के अध्यक्ष जिनेश साहू ने बताया कि सुबह 10.30 बजे सुंदरकांड पाठ की शुरुआत की […]

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Mar 07, 2026

गंगापारी साहू समाज द्वारा शुक्रवार को बाघराज मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत सुंदरकांड पाठ और बंजारी माई का पूजन संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। समाज के अध्यक्ष जिनेश साहू ने बताया कि सुबह 10.30 बजे सुंदरकांड पाठ की शुरुआत की गई, जिसमें समाज के लोगों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भाग लिया। इसके पश्चात बंजारी माई का विधि विधान से पूजन किया गया। पूजा अर्चना के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसादी का वितरण किया गया। कार्यक्रम के समापन पर फूलों की होली खेली गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और आनंदमय हो गया। इस दौरान समाज के कई महिला-पुरुष सदस्य मौजूद रहे। इस अवसर पर सीताराम, कमलेश, डब्बू, सुधीर, धर्मवीर, रतन, राजेश, जगदीश प्रसाद, रजत, श्रीकांत, कृष्णकांत, पवन, सविता, सुहागरानी, आशा, रिया, ऊषा, संगीता, वर्षा साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।