
MLA Gopal Bhargava
MP News: सागर जिले के रहली विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपाल भार्गव(MLA Gopal Bhargava) एक बार फिर अपने अनूठे और जनहितैषी अंदाज को लेकर चर्चाओं में हैं। इस बार वे किसी सियासी मंच पर नहीं, बल्कि एक 32-सीटर बस के स्टेयरिंग पर नजर आए। अवसर था रहली विधानसभा क्षेत्र के मरीजों के लिए एक विशेष मिनी बस के शुभारंभ का, जिसे विधायक भार्गव ने स्वयं चलाकर गढ़ाकोटा की सड़कों पर उतारा।
विधायक भार्गव ने बताया कि रहली विधानसभा क्षेत्र से हर रविवार को गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए भोपाल भेजा जाता है। अब तक इसके लिए एम्बुलेंस का उपयोग किया जाता था, लेकिन मरीजों और उनके परिजनों की बढ़ती संख्या के कारण अक्सर गाडिय़ां कम पड़ जाती थीं। एम्बुलेंस में जगह की कमी के चलते परिजनों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता था। इसी समस्या के समाधान के लिए एक 32-सीटर एसी मिनी बस खरीदी गई है। अब एम्बुलेंस के साथ-साथ यह बस भी सेवा में तैनात रहेगी, जिससे मरीज और उनके अटेंडेंट सुलभ और सुरक्षित तरीके से भोपाल पहुंच सकेंगे।
विधायक गोपाल भार्गव और उनके पुत्र अभिषेक भार्गव ने अपने निज निवास गणनायक से बस स्टैंड तक इस बस की सवारी की। इस दौरान विधायक भार्गव ने खुद ड्राइविंग सीट संभालकर बस चलाई, जिसे देख स्थानीय लोग अचंभित रह गए। भार्गव ने कहा कि क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना उनकी प्राथमिकता है और इस बस सेवा से गरीब परिवारों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
Updated on:
07 Mar 2026 04:58 pm
Published on:
07 Mar 2026 02:11 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
