बीना. शासकीय कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के अंतर्गत रेड रिबन क्लब के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम अधिकारी मृणालिनी मिश्रा ने बताया कि रेड रिबन कार्यक्रम में स्वास्थ्य जागरूकता, एड्स जागरूकता, स्वास्थ्य परीक्षण एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया।प्राचार्य डॉ. रश्मि जैन ने छात्राओं से कहा कि कभी भी विपरीत […]
बीना. शासकीय कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के अंतर्गत रेड रिबन क्लब के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम अधिकारी मृणालिनी मिश्रा ने बताया कि रेड रिबन कार्यक्रम में स्वास्थ्य जागरूकता, एड्स जागरूकता, स्वास्थ्य परीक्षण एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया।
प्राचार्य डॉ. रश्मि जैन ने छात्राओं से कहा कि कभी भी विपरीत परिस्थितियों से नहीं घबराना है, उनका सामना करते हुए विजय प्राप्त करना है और निरंतर स्वस्थ मानसिकता के साथ कार्य करते रहना है। शिविर निर्देशक डॉ. उमा लवानिया ने कहा कि स्वस्थ्य रहने तनाव रहित जीवन शैली, पर्याप्त नींद, नियमित दिनचर्या, संतुलित भोजन, जीवन जीने के लिए पौष्टिक भोजन लेना चाहिए, जिससे स्वस्थ रहकर परिवार समाज और देश के काम आ सकें। संचालन करते हुए शिविर सहयोगी डॉ. निशि भदौरिया ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को एक नई दिशा देते हैं और जीवन को गतिशील बनाते हैं। मुख्य वक्ता स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वर्णा आचवल ने छात्राओं के आम जीवन से जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को बताते हुए उनका निराकरण किया। थायराइड ग्रंथि के संबंध में विस्तार से समझाया और अपने जीवन में कैसे रोगों को पहचाने और उनपर नियंत्रण करें यह बताया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आगासौद के डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने स्वास्थ्य तंत्र, पाचन तंत्र, हीमोग्लोबिन और माइग्रेन संबंधी समस्याओं को विस्तार से समझाते हुए विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए। रेड रिबन काउंसलर सविता अहिरवार ने एचआइवी एड्स के कारण, परिणाम की जानकारी दी और कहा कि ऐसे मरीजों को हमें हेय दृष्टि से नहीं देखना है, बल्कि उनके प्रति संवेदना रखकर ही सही दिशा देना है। गीता सेन ने ग्रामीणों और छात्राओं के एचआइवी, वीआरएल, एचबीएसएजी की जांच कर उन्हें जागरूक किया। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की परामर्शदाता प्रीति राजपूत ने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहने के लिए आत्मविश्वास, पौष्टिक भोजन आदि की जानकारी दी। शिविर सहयोगी विकास, विनोद और पूजा थीं। इस अवसर पर निलेश शर्मा, डॉ. अमन आर्य, प्रशांत कुशवाहा, जितेंद्र नामदेव उपस्थित थे।