Shocking News: एमपी के सागर जिले से ऐसा मामला सामने आया है। जिसे देख और सुन हर कोई हैरान है। यहां पर नवजात शिशु के पेट में बच्चा मिलने से हड़कंप मच गया है।
Shocking News: मध्यप्रदेश के सागर जिले से चौंकानें वाला मामला सामने आया है। जहां एक नवजात बच्चे के पेट में बच्चा मिलने से हड़कंप मच गया। महिला के प्रेग्नेंट रहते कराई गई सोनोग्राफी में जांच में पता चला था। इस मामले के सामने आते ही कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
इस मामले के मेडिकल की भाषा में फीट्स इन फीटू कहते हैं। यह मामला काफी रेयर होता है। नवजात को जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। बच्चे के जीवन को बचाने के लिए सर्जरी ही एकमात्र उपाय है। ऐसा केस लाखों महिलाओं में किसी एक का मिलता है।
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में जांच के बाद पाया गया कि महिला के गर्भ के अंदर एक और बच्चा है। इस दौरान महिला को मेडिकल कॉलेज में प्रसव कराने की सलाह दी गई. लेकिन आंगनवाड़ी के मामले को देखते हुए उसका प्रसव केसली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही हुआ।
डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे केस काफी कम पाए जाते हैं। 5-6 लाख मामलों में ऐसे केस किसी एक में पाए जाते हैं। अभी तक दुनिया में केवल इस तरह के 200 केस पाए गए हैं।