सागर

लगातार दूसरे दिन 37 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

रंगपंचमी पर रविवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार एक ट्रफ माध्य समुद्र तल से लगभग 0.9 किमी की ऊंचाई पर बिहार से झारखंड […]

less than 1 minute read
Mar 09, 2026

रंगपंचमी पर रविवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार एक ट्रफ माध्य समुद्र तल से लगभग 0.9 किमी की ऊंचाई पर बिहार से झारखंड होते हुए दक्षिण छत्तीसगढ़ तक विस्तृत है। जम्मू-कश्मीर के ऊपर माध्य समुद्र तल से लगभग 12.6 किमी की ऊंचाई पर लगभग 167 किमी घंटा की गति से उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 9 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। अगले 24 घंटे में शहर का मौसम शुष्क रहेगा।

Published on:
09 Mar 2026 05:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर