सागर

झांसी गेट स्थित ओवरब्रिज के गड्ढे न भरे जाने पर कलेक्टर ने बनाई जांच टीम

टीम ने देखी स्थिति, भेजी जाएगी रिपोर्ट, पूर्व में गड्ढों को लेकर हो चुके हैं प्रदर्शन

less than 1 minute read
Jan 14, 2026
गड्ढों की फोटो खींचते हुए एसडीएम

बीना. झांसी रेलवे गेट स्थित ओवरब्रिज में पीडब्ल्यूडी और रेलवे क्षेत्र में बने गड्ढे वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गए हैं। इसके लिए कई बार प्रदर्शन हो चुके हैं और ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या हल नहीं हुई है। इसके बाद अब कलेक्टर संदीप जीआर ने जांच टीम बनाई है।
जांच टीम में अध्यक्ष एसडीएम विजय डेहरिया और आरइएस इंजीनियर, नगरीय प्रशासन विभाग के इंजीनियर शामिल हैं। मंगलवार को एसडीएम ने अधिकारियों के साथ ओवरब्रिज का निरीक्षण किया, जिसमें गड्ढों की गिनती की और फोटो खींची हैं, जिसमें करीब बीस गड्ढे मिले हैं, जो जानलेवा हैं। इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार कर जल्द ही कलेक्टर को भेजी जाएगी। इसके बाद रेलवे क्षेत्र के गड्ढों की मरम्मत के लिए अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। क्योंकि अभी सबसे ज्यादा खराब स्थिति रेलवे क्षेत्र में है। पीडब्ल्यूडी क्षेत्र के जो गड्ढे रह गए हैं, उन्हें भी भरवाया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर ब्रिज की जांच कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

2028 तक है गारंटी पीरियड में ब्रिज
जानकारी के अनुसार ओवरब्रिज 2028 तक की गारंटी में है। इसके बाद भी पीडब्ल्यूडी और रेलवे क्षेत्र के ब्रिज की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। न ही संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान दे रहे हैं, जिससे ठेकेदार को लाभ पहुंच रहा है।

Updated on:
14 Jan 2026 11:45 am
Published on:
14 Jan 2026 11:44 am
Also Read
View All

अगली खबर