अग्रवाल समाज का होली मिलन समारोह धर्मश्री स्थित होटल में हुआ, इसमें समाज की तीन पीढिय़ों ने एक साथ मिलकर अबीर गुलाल और पुष्पों की होली खेलकर समरसता का संदेश दिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी ने महाराजा अग्रसेन का सामूहिक आरती पूजन हुआ।समाज के अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने कहा कि होली प्रेम और भाईचारा […]
अग्रवाल समाज का होली मिलन समारोह धर्मश्री स्थित होटल में हुआ, इसमें समाज की तीन पीढिय़ों ने एक साथ मिलकर अबीर गुलाल और पुष्पों की होली खेलकर समरसता का संदेश दिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी ने महाराजा अग्रसेन का सामूहिक आरती पूजन हुआ।
समाज के अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने कहा कि होली प्रेम और भाईचारा की प्रतीक है। जो हमारी सामाजिक एकजुटता को अखंड बनाता है। समाजसेवी रामेश्वर अग्रवाल ने यह त्योहार आपसी द्वेष और बुराइयों को भूलाकर आपसी प्रेम संबंधों को मजबूत बनाता है। समाज के उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल एवं सहसचिव आशीष अग्रवाल ने जीएसटी चौराहे का नामकरण महाराजा अग्रसेन के नाम होने पर खुशी जाहिर की। समाज के सचिव मोहन अग्रवाल ने बताया कि भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी मध्यप्रदेश की प्रबंध कार्यकारिणी में निर्विरोध निर्वाचित होने पर समाजसेवी राकेश अग्रवाल रज्जन भैया का पुष्प वर्षा व माला पहनाकर सामाजिक अभिनंदन किया गया। विवेक अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, विकास अग्रवाल, बृजकिशोर गोल्डी अग्रवाल, दिलीप कल्लू अग्रवाल राहुल अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, मोहित अग्रवाल कार्यक्रम में का विशेष सहयोग रहा। अभिषेक अग्रवाल ने आभार माना।