सागर

ये कैसा विकास: विधायक व सांसद निधी खर्च करने रोड के दोनों तरफ बना दिए प्रतीक्षालय

बीना. सांसद व विधायक निधी खर्च करने के लिए ऐसे कार्य भी करा दिए जाते हैं, जिसकी जरूरत भी नहीं है और न ही इससे कोई लाभ नहीं लोगों को मिलता है, सिर्फ राशि बर्बाद की जाती है।बीना-खुरई के बीच नेशनल हाइवे अर्थोरिटी द्वारा प्रतीक्षालय बनाए गए हैं, जहां ग्रामीण बैठकर बसों का इंतजार करते […]

less than 1 minute read
Mar 07, 2026
लाखनखेड़ा गांव जाने वाली सड़क के दोनों ओर बने प्रतीक्षालय

बीना. सांसद व विधायक निधी खर्च करने के लिए ऐसे कार्य भी करा दिए जाते हैं, जिसकी जरूरत भी नहीं है और न ही इससे कोई लाभ नहीं लोगों को मिलता है, सिर्फ राशि बर्बाद की जाती है।
बीना-खुरई के बीच नेशनल हाइवे अर्थोरिटी द्वारा प्रतीक्षालय बनाए गए हैं, जहां ग्रामीण बैठकर बसों का इंतजार करते हैं। इसके बाद भी यहां सांसद और विधायक निधी से भी प्रतीक्षालय बना दिए गए हैं। कुलवाई गांव में नेशनल हाइवे अर्थोरिटी का प्रतीक्षालय बना है और कुछ ही दूरी पर सांसद निधी से भी एक प्रतीक्षालय बना दिया गया। इसी तरह खुरई रोड से लाखनखेड़ गांव जाने वाले रोड पर दोनों तरफ प्रतीक्षालय बने हुए हैं, जिसमें एक जर्जर हो गया। घटियारी गांव के पास भी दो प्रतीक्षालय बनाए गए हैं। क्षेत्र में ऐसी और भी कई जगह हैं, जहां बिना जरूरत के ही प्रतीक्षालय बनाकर राशि खर्च की गई है। यदि यह राशि किसी अन्य विकास कार्यों पर खर्च की जाती, तो ग्रामीणों को इसका लाभ मिलता।

तोड़फोड़ कर हो रहा सामान चोरी
विधायक निधी से पूर्व में बनाए गए प्रतीक्षालयों में लोगों ने तोड़फोड़ कर दी है और सामान चोरी हो रहा है। एक ही जगह दो प्रतीक्षालय होने से लोग पुराने वाले पर ध्यान भी नहीं देते हैं। कहीं लोगों ने चद्दर चोरी कर लिए हैं, तो कहीं पाइप चोरी चले गए हैं।

जगह-जगह लगाए जा रहे स्वागत गेट
शहर की सीमाओं, ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर स्वागत गेट लगाए जा रहे हैं, जो तेज आंधी में टूट जाते हैं, जिनकी मरम्मत तक नहीं होती है। जबकि इन गेटों पर न तो कोई संकेतक होते हैं और न ही वाहन चालकों को इससे कोई लाभ होता है।

Published on:
07 Mar 2026 11:48 am
Also Read
View All

अगली खबर