सहारनपुर

नाैकरी के नाम पर रुपये लेने के आराेप में सरकारी कर्मचारी को दौड़ाया, हाईवाेल्टेज ड्रामा

भीड़ इकट्ठा हाेते देख आराेपी ने माैके पर ही लाैटाई रकम

2 min read
Nov 18, 2017
saharanpur

सहारनपुर. कलेक्‍ट्रेट परिसर में शुक्रवार काे जमकर हाईवाेल्टेज ड्रामा हुआ। यहां पहुंचे कुछ लाेगाें ने एक सरकारी कर्मचारी पर नाैकरी दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये लेने का आराेप लगाते उसे अॉफिस से बाहर बुला लिया आैर जमकर हंगामा करते हुए दाैड़ा लिया। हंगामा बढ़ता देख यहां काफी भीड़ इकट्ठा हाे गई। इसके बाद आराेपी काे पूरी रकम लाैटानी पड़ी, जिसके बाद हंगामा शांत हाे सका।

यह भी पढ़ें- योगी आदित्यनाथ को चुनौती देने के लिए आ रहे हैं कांग्रेस के ये दिग्गज

मामला सहारनपुर कलक्ट्रेट का है। शिक्षा विभाग के एक कर्मचारी काे यहां कुछ लाेगाें ने घेर लिया। उनका आराेप था कि कर्मचारी ने नाैकरी लगवाने के नाम पर एक लाख रुपये लिए थे आैर जिन्हें अब लाैटा नहीं रहा है। इसी काे लेकर यहां तनातनी के बाद हाईवाेल्टेज ड्रामा हाे गया। यह देख काफी संख्या में भीड़ इकट्ठा हाे गई। भीड़ के इकट्ठा हाेने पर आराेपी युवक ने कहा कि वह सारे पैसे लाैटा देगा, लेकिन इस तरह से सभी के सामने हंगामा ना किया जाए। जब इकट्ठा भीड़ के सामने आराेप लगा रहे लाेगाें ने हंगामा तेज किया ताे आराेपी युवक ने पैसे मंगाने के लिए आधे घंटे का समय मांगा।

इसी बीच पुलिस भी माैके पर पहुंच गई। इस तरह करीब आधे घंटे तक चले हाईवाेल्टेज ड्रामे के बाद यहां दाेनाें पक्षाें में लिखित समझाैता हुआ। बताया जाता है कि आराेपी युवक ने माैके पर ही पूरी रकम लाैटाई आैर इसके बाद हंगामा खत्म हुआ। इस घटना ने यह साफ कर दिया है कि यदि काेई मामला जनता के सामने आम किया जाए ताे उसका तुरंत असर हाेता है। काेतवाली सदर बाजार पुलिस का कहना है कि किसी भी पक्ष की आेर से काेई शिकायत नहीं मिली है।

Published on:
18 Nov 2017 09:29 am