सहारनपुर

आपसी विवाद में एक पक्ष को बदमाशों को बुलाना पड़ा भारी, ग्रामीणों ने ऐसे सिखाया सबक, देखें वीडियो

-जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया -जिसमें तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए -सूचना पर जिले के आलाधिकारी व भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुँची और घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया
2 min read
pic
आपसी विवाद में एक पक्ष को बदमाशों को बुलाना पड़ा भारी, ग्रामिणों ने ऐसे सिखाया सबक, देखें वीडियो

देवबंद/सहारनपुर। आपसी विवाद में एक पक्ष को बदमाशों को बुलाना भारी पड़ गया। जिसके बाद बदमाशों को अपनी ही जान बचानी भारी पड़ गई। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को हिरासत में ले लिया।

दरअसल, मामला गांव बनेड़ा खास का है। जहां दिन निकलते ही जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर जिले के आलाधिकारी व भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुँची और घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी पक्ष ने बाहर से बदमाश बुला रखे थे। जिन्होंने कई राउंड फायरिंग भी की और बदमाशों की ग्रामीणों के साथ कहासुनी हुई। गुस्साए ग्रामीणों की भीड़ बदमाशों के पीछे दौड़ पड़ी। जिसके बाद आरोपी पक्ष ने बदमाशों को अपने घर मे घुसा दिया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

जिसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी के घर का मेन गेट तोड़ कर जम कर पथराव कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घंटों तक ग्रामीणों को बामुश्किल समझाने के बाद पुलिस ने बदमाशों को हिरासत में लिया।

एसपी देहात विधा सागर मिश्र ने बताया कि गांव बनेड़ा खास में दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। इस समय शांति बनी हुई है। अभियोग पंजीकृत कर विधिवत कार्रवाई की जा रही है। इसमें दो व्यक्ति को मामूली चोट आई हैं। जिनका इलाज किया जा रहा है। इनके आवेदन पत्र के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। इस संबंध में जांच की जा रही है। अभी तक हमें कोई असला बरामद नहीं हुआ है।

Published on:
09 Jun 2019 02:36 pm