सहारनपुर

कांग्रेस में बदलाव की खबरों के बीच प्रियंका का आदेश आते ही हेलिकॉप्टर से दिल्ली पहुंचा यूपी का ये मुस्लिम नेता

-कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के दिग्गज मुस्लिम नेता को अचानक से दिल्ली बुलाया -आदेश आते ही ये नेता भी समय की कमी को देखते हुए हेलिकॉप्टर में सवार होकर दिल्ली पहुंचे

less than 1 minute read
priyanka
कांग्रेस में बदलाव की खबरों के बीच प्रियंका का आदेश आते ही हेलिकॉप्टर से दिल्ली पहुंचा यूपी का ये मुस्लिम नेता

सहारनपुर। लोकसभा चुनाव में जहां भाजपा को प्रचंड़ बहुमत मिली है तो वहीं कांग्रेस को एक बार फिर निराश होना पड़ा। जिसके चलते राहुल गांधी इस हार की जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने पर अड़े हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने किसी अन्य को अध्यक्ष बनाने पर पार्टी द्वारा विचार किए जाने की भी बात कही है।

इस सबके बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के दिग्गज मुस्लिम नेता को अचानक से दिल्ली बुलाया। वहीं आदेश आते ही ये नेता भी समय की कमी को देखते हुए हेलिकॉप्टर में सवार होकर दिल्ली पहुंचे। दरअसल, प्रियंका गांधी ने कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद काे दिल्ली आने के निर्देश दिए। वहीं समय कम हाेने के चलते वह एक एनआरआई के परिवार के हेलीकॉप्टर में सवार होकर दिल्ली पहुंचे।

इस बाबत इमरान मसूद ने बताया कि कि उन्हे प्रियंका गांधी ने दिल्ली बुलाया था। लाेकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कई विषयाें पर मंथन चल रहा है। इसी को लेकर बुलाया गया था। हालांकि प्रियंका गांधी ने उनकी क्या बात हुए इस पर उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। उन्हाेंने कहा कि हम अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी के साथ हैं। वह संगठन में जाे भी बदलाव करना चाहते हैं, कर सकते हैं। हम उनके निर्णय के साथ हैं।

Published on:
28 May 2019 03:06 pm