सतना

पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो किशोरों की मौत, यहां पढ़ें पूरा सड़क हादसा

बदेरा थाना क्षेत्र के सलैया खेर का मामला, मौके में दोनों ने तोड़ा दम

2 min read
May 02, 2018
badera police station area accident Death of two person
badera police station area accident Death of two person

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिला अंतर्गत एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो किशारों की मौके पर मौत हो गई। बताया गया कि दो किशोर बाइक में सवार होकर अपनी बुआ के यहां से घर लौट रहे थे। जैसे ही मैहर-बरही रोड स्थित सलैया खेर के पास पहुंचे तो पिकअप वाहन ने पीछे से टक्कर मारते हुए दोनों को कुचल दिया। हादसे के बाद बाइक सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है।

आनन-फानन में राहगीरों ने मामले की सूचना बदेरा पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची बदेरा पुलिस ने दोनों शवों को पीएम के लिए मैहर सिविल अस्पताल भेज दिया है। इधर, पुलिस विभाग के जिम्मेदारों ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ये है मामला
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की शाम करीब 4 बजे धीरेंद्र मांझी पिता सतीश मांझी उम्र 15 वर्ष और चंदन मांझी पिता सुखिनन्द मांझी उम्र 14 वर्ष बाइक में सवार होकर बरही से झांझ बरी आ रहे थे। जैसे ही सलैया खेर के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहा तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों किशोर उछलकर 10 मीटर दूर जा गिरे। दुर्घटना के बाद राहगीरों ने मामले की सूचना बदेरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौका-मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लेकर थाना पुलिस ने पीएम के लिए सिविल अस्पताल मैहर भेज दिया गया है।

जिलेभर की सड़कों में सिरदर्द बने पिकअप वाहन
स्थानीय लोगों की मानें तो इन दिनों जिलेभर की सड़कों में पिकअप वाहन सिरदर्द बने हुए है। भागम-भाग की चक्कर में बेकसूरों की बलि ले रहे है। स्थानीय प्रशासन को पूरे मामले की जानकारी है फिर भी इन वाहनों पर सिकंजा नहीं कसा जा रहा है। ये वाहन वे-रोक टोक तेज रफ्तार सड़कों पर दौड़ हुए आए दिन हादसे कर रहे है।

Published on:
02 May 2018 06:04 pm