22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मध्यप्रदेश में ऑनलाइन होंगे यूथ कांग्रेस के चुनाव, यहां जानिए पूरा कार्यक्रम

तैयारी शुरू: 700 फॉर्म गायब होने से मचा हड़कंप

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

May 02, 2018

Youth Congress Elections in Madhya Pradesh

Youth Congress Elections in Madhya Pradesh

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में विधानसभा चुनाव से पहले यूथ कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सात मई को नामांकन फॉर्म भरा जाएगा। 18 मई से चुनाव कराए जाएंगे। यह जानकारी मंगलवार को सतना पहुंचे एलआरओ ने दी। उन्होंने बताया कि चुनाव इस बार ऑनलाइन पद्धति से कराने का निर्णय लिया गया है।

युवाओं में सक्रियता नजर आने लगी

वोटिंग भी ऑनलाइन होगी। तिथियां घोषित होते ही युवाओं में सक्रियता नजर आने लगी है। कई युवा वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में भी हैं। चुनावों को लेकर पहले भेजे गए फार्म के बारे में भी जानकारी दी गई। इसमें चौकाने वाला तथ्य सामने आया कि 700 फार्म गायब हैं।

चुनाव से जुड़े लोगों में असंतोष

यह जानकारी लगते ही चुनाव से जुड़े लोगों में असंतोष देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा कि यहां से जितने फार्म भेजे गए थे, उसमें से 7004 फार्म सेलेक्ट होकर वापस आए हैं। 3737 फार्म होल्ड में रखे गए हैं। इनमें कुछ गड़बडिय़ां और खामियां हैं। इन पर 5 मई को स्क्रूटनी के दौरान निर्णय लिया जाएगा।

यह है तिथि और फीस
जानकारी के अनुसार, यूथ कांग्रेस चुनाव के लिए विधानसभा प्रत्याशी के लिए सामान्य वर्ग की फीस 1500 व एससी/एसटी के लिए 1000 रखी गई है। लोकसभा के लिए 3000 सामान्य व एससी/एसटी 15०० रुपए रखी गई है। प्रदेशस्तर के लिए 7500 सामान्य के लिए व 4000 एससी/एसटी के लिए फॉर्म की फीस तय की गई है। होल्ड किए गए फार्म की स्कूटनी 5 को होगी। 7 मई को नॉमिनेशन होगा 18 तारीख से चुनाव होंगे।

विधानसभावार फॉर्म
रामपुर बाघेलान विधानसभा क्षेत्र से 430 फार्म सेलेक्ट हुए। 177 होल्ड किए गए। चित्रकूट में 903 फार्म सेलेक्ट हुए हैं। 394 फॉर्म होल्ड हैं। सतना विधानसभा में 3049 फार्म सेलेक्ट हुए हैं जबकि 1802 होल्ड हैं। अमरपाटन में 234 फॉर्म सेलेक्ट हुए हैं, 90 होल्ड हैं। मैहर में 678 सेलेक्ट हुए, 254 होल्ड किए गए हैं। नागौद विधानसभा में 602 फॉर्म सेलेक्ट हुए हैं, 405 होल्ड में हैं।