22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन 3 राशि वाले लोगों को अमीर बनने से कोई नहीं रोक सकता, क्या आपका नाम इसमें है

इन 3 राशि वाले लोगों को अमीर बनने से कोई नही रोक सकता, क्या आपका नाम इसमें है

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

May 02, 2018

Which Rasi Will Have luck and money

Which Rasi Will Have luck and money

सतना। धार्मिक शास्त्रों में राशि का बहुत महत्व बताया गया है। वैसे भी अमीर बनने के लिए जी तोड़ मेहनत करनी पड़ती है तब कहीं जाकर सफलता आपका कदम चूमती है। पं. मोहन लाल द्विवेदी के अनुसार कड़ी मेहनत के द्वारा किया गया श्रम अमीरी की ओर ले जाता है। धार्मिक किताबों में भी इसका वर्णन किया गया है। कुछ राशि वाले ऐसे भी लोग है जो कम समय और कम मेहनत करके ही बड़ी सफलता प्राप्त कर लेते है। यदि आप राशि पर थोड़ा बहुत भी विश्वास करते है तो इस खबर को ध्यान से पढऩे की जरूरत है। हो सकता है कि इस पोस्ट को पढऩे के बाद आपको सफलता मिल जाए।

ये है तीन राशियां
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले बहुत ही कम समय में अमीर बन जाते हैं। हालांकि इन्हें भी अमीर बनने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है लेकिन इनकी किस्मत पहले से ही अमीर बनने की लिखी रहती है। थोड़ी बहुत भी मेहनत कर लिए तो सफलता हाथ लग जाती है।

वृष राशि: वृष राशि वाले लोगों की किस्मत काफी अच्छी होती है। ये अपने कैरियर में हर काम को समय अनुसार करते हैं। जिससे सफलता इनके कदम चूमने लगती है और जल्द ही ये अमीर बन जाते हैं। कहा जाता है कि वृष राशि वाले आसानी से हार नहीं मानते और विफल होने के बाद भी प्रयास जारी रखते हैं।

कर्क राशि: संतों के अनुसार कर्क राशि वाले लोग अपने कर्तव्य से कभी पीछे नहीं हटते है। और ना ही मेहनत करने से पीछे हटते हैं। जिससे इन्हें कामयाबी की राह तक पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगता। ये लोग काफी मेहनती होते हैं और इसी के वजह से इनके ऊपर लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और ये बहुत ही जल्दी अमीर बन जाते हैं।

ज्योतिष में वृश्चिक राशि, वृष राशि, कर्क राशि वालों को जल्दी सफलता के बारे में बताया गया है। क्योंकि ये राशि वाले लोग अपने कर्तव्य से कभी पीछे नहीं हटते है। इसलिए इनको सफलता मिलती है।
पं. मोहनलाल द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य