mp news: पहले भी इसी होटल में लड़कियां पकड़ी जा चुकी हैं, गलत तरीके से लड़के-लड़कियों के होटल में आने की सूचना पर कार्रवाई...।
mp news: मध्यप्रदेश के मैहर में एक होटल पर पुलिस ने छापा मारते हुए आधा दर्जन लड़के-लड़कियों को पकड़ा है। होटल में लड़के लड़कियों के गलत तरीके से आने की शिकायतें पुलिस को मिल रही थीं जिसके बाद गुरूवार को पुलिस ने टीम ने होटल पर छापा मारा। होटल में कई लड़के-लड़कियां मिले जिन्हें पुलिस पकड़कर थाने ले गई और फिर वहां उनके परिजन को बुलाकर उनके सुपुर्द किया गया।
मैहर में स्टेशन रोड पर स्थित प्रिंस होटल में संदिग्ध गतिविधियां होने की सूचना पुलिस को लंबे समय से मिल रही थीं। गुरुवार को मैहर थाना पुलिस ने इन शिकायतों पर एक्शन लेते हुए होटल पर छापा मारा। छापेमारी में आधा दर्जन लड़की लड़के होटल में पुलिस को मिले जिन्हें पकड़कर पुलिस थाने ले जाया गया और वहां उनके परिजन को सूचना देकर बुलाया गया। पुलिस ने परिजन व पकड़े गए लड़के-लड़कियों को समझाइश देने के बाद छोड़ दिया।
बताया गया है कि होटल में जो लड़कियां मिली हैं उनमें से कुछ नाबालिग हैं। इतना ही नहीं इससे पहले भी लड़कियां पकड़ी जा चुकी हैं। ये भी बताया जा रहा है कि बिना आधार कार्ड के सिर्फ रजिस्टर में एंट्री कर होटल में कमरा देते थे। जिससे की होटल में संदिग्ध गतिविधियां होने की आशंका है। पुलिस बारीकी से पूरे मामले की जांच कर रही है।