सवाई माधोपुर

Sawai Madhopur: रेलवे स्टेशन पर आराम से ​बैठा था, ​तभी पुलिस को देख कट्टे उठाकर भागने लगा; फिर हुआ हैरान कर देने वाला खुलासा

Opium Smuggling: सवाईमाधोपुर रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 37 किलो अफीम का डोडा चूरा बरामद किया।

less than 1 minute read
Photo: AI generated

सवाई माधोपुर। जीआरपी अजमेर की देखरेख में चल रहे विशेष अभियान के दौरान सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 37 किलो अफीम का डोडा चूरा बरामद किया। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद माल की कीमत करीब 5.55 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी को प्लेटफॉर्म नम्बर एक से दबोचा।

थानाधिकारी हरिमन मीना अपने जाप्ते के साथ सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर पार्सल ऑफिस के सामने एक व्यक्ति दो कट्टों के साथ बैठा मिला। पुलिस को देखते ही वह घबराकर कट्टे उठाकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने पीछा कर उसे रोक लिया।

ये भी पढ़ें

Rajasthan: थाने में युवक बोला- मैंने एसिड पी लिया, मचा हड़कंप; प्रेमिका के परिजनों संग जाने से था नाराज

कट्टों में भरा था अफीम का डोडा चूरा

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जसवीर सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह निवासी पंजाब बताया। जब उसके कट्टों की तलाशी ली तो उनमें भूरे रंग का छिलकेदार पदार्थ मिला। अनुभव के आधार पर पुलिस ने इसे अफीम का डोडा चूरा पहचाना। आरोपी ने भी स्वीकार किया कि यह अफीम का डोडा चूरा ही है।

बिना लाइसेंस अफीम का परिवहन

पुलिस ने जब उससे लाइसेंस या परमिट मांगा तो वह कुछ भी प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने मौके पर ही जब्ती की कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आगे की जांच जीआरपी थाना गंगापुरसिटी को सौंपी है।

ये भी पढ़ें

Murder: चेन पहनाने के बहाने प्रेमिका का सिर झुकाया और कुल्हाड़ी से गला काट डाला, प्रपोज-डे पर ही लिख दी थी मौत की इबारत

Also Read
View All

अगली खबर