सवाई माधोपुर

Rajasthan Accident: भात भरकर लौट रहे थे, तभी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पलटी कार, दादा-पोते की मौत; 5 घायल

Sawai Madhopur Road Accident: राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दादा और पोते की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, 5 लोग घायल हो गए।

2 min read
क्षतिग्रस्त कार व इनसेट में मृतक दादा-पोता। फोटो: पत्रिका

सवाईमाधोपुर। राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दादा और पोते की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, 5 लोग घायल हो गए। जिनमें से दो को गंभीर हालत में जयपुर रैफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया। कार के एयरबैग खुलने से कार ड्राइवर धारा सिंह मीणा जान बच गई।

जानकारी के मुताबिक हादसा देर रात करीब 2 बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ। तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले दादा-पोते है। मृतकों की पहचान रामफूल मीणा और आकाश के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Accident: बाइक सवार युवकों को हरियाणा रोडवेज की बस ने कुचला, सड़क पर बिखर गए 3 दोस्तों के शव; मातम में बदली खुशियां

5 घायलों में से 2 जयपुर रैफर

सूचना मिलते ही रवाजना डूंगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सवाई माधोपुर जिला अस्पताल भिजवाया। जहां से 5 घायलों में से कमलेश और रामफूल को गंभीर हालत में जयपुर रैफर कर दिया। वहीं, पायल, पलक और अजय का सवाई माधोपुर के अस्पताल में उपचार जारी है।

कार में सवार थे एक ही परिवार के 8 लोग

हादसे के वक्त कार में एक ही परिवार के 8 लोग सवार थे। अलीगढ़ थाना क्षेत्र के पचाला निवासी धारासिंह मीणा बूंदी जिले के लाखेरी कस्बे के पास डडवाड़ा निवासी बुआ के लड़के की शादी में भात भरकर वापस लौट रहे थे। तभी भीषण सड़क हादसा हो गया।

हादसे के बाद मची चीख पुकार

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पास ही मिट्टी के ढेर से टकराकर पलट गई। ऐसे में हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपा के लोग मदद को दौड़ पड़े। ​स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

अलीगढ़ थाना क्षेत्र के पचाला गांव के रहने वाले

अलीगढ़ थाने के ASI बाबू लाल ने बताया कि मृतक दादा-पोता और सभी घायल एक ही परिवार के है। वे अलीगढ़ थाना क्षेत्र के पचाला गांव के रहने वाले है। लेकिन घटना सवाईमाधोपुर जिले के रवाजना डूंगर थाना क्षेत्र में हुई, इसलिए पूरी कार्रवाई रवाजना डूंगर थाना पुलिस ने की है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Accident: राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, पिकअप-बाइक में भिड़ंत, पति-पत्नी सहित तीन की मौत

Also Read
View All

अगली खबर