22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Accident: राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, पिकअप-बाइक में भिड़ंत, पति-पत्नी सहित तीन की मौत

Pickup-Bike Accident: प्रतापगढ़ में पिकअप और बाइक की जोरदार टक्कर में दंपती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और एक युवक गंभीर रूप से घायल है।

2 min read
Google source verification
Pratapgarh road accident, NH56 accident Rajasthan, bike pickup collision India, Rajasthan accident news, Banswara to Pratapgarh road, fatal crash Rajasthan, couple death accident India, three killed road accident, Rajasthan breaking news, highway accident India, pickup overturned accident, Madhya Pradesh referral case, rural accident Rajasthan, police investigation Rajasthan, tragic road mishap India

एआई तस्वीर

प्रतापगढ़। सुहागपुरा थाना क्षेत्र में एनएच 56 पर रविवार दोपहर एक पिकअप और बाइक की टक्कर में दंपती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप हाईवे से नीचे उतरकर खेत में पलट गई, जिससे उसका चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।

खेत में पलटी पिकअप

सुहागपुरा थाना अधिकारी मनीष वैष्णव ने बताया कि पीपलखूंट के डूंगलावाणी निवासी जीवन (35), उसकी पत्नी चंपा (30) और उनका मित्र गुड्डू (26) एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान बांसवाड़ा से प्रतापगढ़ की ओर आ रही मुर्गियों से भरी एक पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दूर जा गिरे और पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरते हुए खेत में पलट गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत बाहर निकाला गया और जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जीवन, चंपा और गुड्डू का उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण तीनों ने दम तोड़ दिया।

इस हादसे से परिवार में शोक की लहर छा गई और गांव में मातम का माहौल बन गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और पूरे गांव में शोक व्याप्त हो गया। पिकअप चालक असलम खान भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मध्यप्रदेश के मंदसौर रेफर किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और लगातार निगरानी में रखा गया है।

यह वीडियो भी देखें

पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल का निरीक्षण भी किया गया है। वहीं हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य किया गया।

बड़ी खबरें

View All

प्रतापगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग