
नौकरी का झांसा देकर ठगी का आरोपी अरेस्ट, पत्रिका फोटो
Job fraud Jaipur: जयपुर शहर के सिंधी कैंप इलाके में नौकरी के नाम पर 24 लोगों को झांसा देकर एक करोड़ रुपए की ठगी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को मेरठ से गिरफ्तार किया है। आरोपी चार साल से स्थान बदल-बदलकर फरारी काट रहा था।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विशाल गिरी (30) रोहटा, मेरठ (उत्तर प्रदेश) निवासी है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नैनीताल भागने की तैयारी में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने दो दर्जन से अधिक बेरोजगार युवकों को भारतीय खाद्य निगम में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। भरोसा जीतकर उनसे किश्तों में करीब एक करोड़ रुपए वसूल लिए। बाद में नौकरी नहीं लगने पर आरोपी फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी थाना और सिविल लाइन थाना में भी प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर ठगी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
आरोपी विशाल गिरी के मेरठ में छिपे होने की पुख्ता सूचना मिलने पर सिंधी कैंप पुलिस की एक स्पेशल टीम को रवाना किया गया। पुलिस ने जब मेरठ स्थित आरोपी के ठिकाने पर छापा मारा तो घर में लग्जरी वस्तुएं देखकर टीम दंग रह गई। बताया जा रहा है नौकरी के नाम पर आरोपी ने राजस्थान के अलावा उत्तराखंड के हल्द्वानी में भी कई लोगों को शिकार बनाया है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी और सिविल लाइन पुलिस थाने में भी कई प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी अभ्यर्थियों से झांसा देकर किश्तों में ठगी की रकम वसूलता था।
Updated on:
23 Feb 2026 12:32 am
Published on:
23 Feb 2026 12:32 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
