
ऑनलाइन गेमिंग सट्टा मॉड्यूल का भंडाफोड़, पत्रिका फोटो
Online gaming betting racket: जयपुर पुलिस मुख्यालय की ओर से चलाए जा रहे वज्र प्रहार 2.0 अभियान के तहत जयपुर पश्चिम जिला पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन गेमिंग सट्टा मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चित्रकूट थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले में विदेशी कनेक्शन की जांच की जा रही है।
डीसीपी (पश्चिम) हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अनूप पारीक (22) निवासी परबतसर नागौर, अब्दुल करीम (25) निवासी बड़ी खाटू नागौर, सिद्धार्थ पारीक (22) निवासी सुजानगढ़ चूरू, श्रवण कुमार (25) निवासी डेगाना नागौर और सुनील कुमार (26) निवासी खाटू नागौर शामिल हैं।
एसीपी (वैशाली नगर) अनिल शर्मा ने बताया कि साइबर अपराधों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत साइबर टीम ने तकनीकी सर्विलांस, डिजिटल फॉरेंसिक विश्लेषण और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच के आधार पर कार्रवाई की।
जांच में सामने आया कि गिरोह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और एन्क्रिप्टेड माध्यमों से सट्टा संचालन कर रहा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप, 11 मोबाइल फोन, 9 पासबुक, 2 सिम कार्ड, 12 एटीएम कार्ड, 3 क्रेडिट कार्ड और 83 हजार रुपए बरामद किए हैं।
प्रारंभिक जांच में नेटवर्क के तार संयुक्त अरब अमीरात और नेपाल से जुड़े पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार गिरोह अवैध धनराशि का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लेन-देन कर रहा था। विदेशी कनेक्शन देखते हुए संबंधित केंद्रीय एजेंसी से समन्वय स्थापित किया जा रहा है, ताकि नेटवर्क के अन्य सदस्यों और वित्तीय प्रवाह का पता लगाया जा सके। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस पूरे अभियान में कांस्टेबल रोशन कुमार और पूरणमल (साइबर सेल) की मुख्य भूमिका रही।
Updated on:
22 Feb 2026 11:14 pm
Published on:
22 Feb 2026 11:13 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
