सवाई माधोपुर

Rajasthan : सवाई माधोपुर में लगेगा 150 करोड़ रुपए की लागत से अमरूद प्रोसेसिंग प्लान्ट, कृषि मंत्री की घोषणा

Rajasthan : सवाई माधोपुर के 263वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को दशहरा मैदान में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने बताया कि राज्य सरकार जल्द ही सवाईमाधोपुर की धरती पर 150 करोड़ रुपए की लागत से अमरूद का प्रोसेसिंग प्लान्ट स्थापित करेगी।

less than 1 minute read
Sawai Madhopur Rs 150 crore cost set up set up guava processing plant Agriculture Minister Kirodi Lal Meena announced
सवाईमाधोपुर में अमरूद महोत्सव के अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा। फोटो पत्रिका

Rajasthan : सवाई माधोपुर के 263वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को दशहरा मैदान में देश के पहले अमरूद महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने बताया कि राज्य सरकार जल्द ही सवाईमाधोपुर की धरती पर 150 करोड़ रुपए की लागत से अमरूद का प्रोसेसिंग प्लान्ट स्थापित करेगी।

कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने बताया कि राजस्थान में कुल 14 हजार हैक्टेयर अमरूद के बगीचों में से 11 हजार हैक्टेयर अकेले इस जिले में हैं। सवाईमाधोपुर का अमरूद यहीं पर खपने की जिम्मेदारी भजनलाल सरकार की है।

अमरूद से आमदनी को 1500-1600 करोड़ रुपए प्रतिवर्ष करना लक्ष्य

डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि राजस्थान के अमरूद के किसानों की इस फल से आमदनी सालाना करीब 600-700 करोड़ रुपए है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की किसानों की आय बढ़ाने की मंशा के अनुरूप हमारा लक्ष्य अमरूद से आमदनी को 1500-1600 करोड़ रुपए प्रतिवर्ष करना है।

प्रोसेसिंग यूनिट से अमरूद के किसानों को होगा लाभ

डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि सवाई माधोपुर में किसानों को अपना फल बेचने के लिए दिल्ली, बड़ौदा आदि जगहों पर नहीं जाना पड़े, इसलिए प्रोसेसिंग यूनिट की सख्त आवश्यकता है। प्रोसेसिंग प्लान्ट लगने से आस-पास के जिलों के साथ ही पड़ोसी प्रदेशों के अमरूद के किसानों को भी लाभ होगा।

Updated on:
03 Apr 2026 04:15 pm
Published on:
19 Jan 2026 09:54 am