सीहोर

मध्य प्रदेश के इस जिले में कई इलाकों के बदले नाम, कई कॉलोनी – चौराहे इस नाम से जाने जाएंगे

सीहोर जिले के आष्टा नगर पालिका में कई जगहों के नाम बदले गए हैं। इनमें कॉलोनियां, चौराहे शामिल हैं। पीली खदान और भोपाल नाका का भी बदला नाम।

less than 1 minute read
मध्य प्रदेश के इस जिले में कई इलाकों के बदले नाम, कई कॉलोनी - चौराहे इस नाम से जाने जाएंगे

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के अंतर्गत आने वाले आष्टा नगर पालिका में कई स्थानों के नाम करण किये गए हैं। आपको बता दें कि, आष्टा नगर में स्थित कई कॉलोनियों और चौराहों को अब अधिकृत पहचान मिली है। अब भगवान परशुराम जी के नाम से जाना जाएगा। वहीं, भोपाल नाका अब से महाराण प्रताप चौराहे के नाम से जाना जाएगा। इसके अलावा, पीली खदान को अब एपीजे अब्दुल कलाम नगर के नाम से पहचाना जाएगा।


इस संबंध में शुक्रवार को आष्टा नगरपालिका परिषद की मुख्य बैठक में कई जगहों का नामकरण पर प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित हुए। शहर में स्थित कॉलोनी चौराहे को अब से आधिकारिक तौर पर भगवान परशुराम जी चौराहे के नाम से पहचाना जाएगा। इसके अलावा, भोपाल नाके का नाम महाराणा प्रताप चौराहा रखा गया है। वहीं, पीली खदान का नाम अब एपीजे अब्दुल कलाम नगर रखा गया है।


समाजों ने जताया आभार

इसी के साथ साथ छात्रावास कॉलोनी को अब भारत नगर के नाम से जाना जाएगा। वहीं, काला तालाब अब लवकुश तालाब के नाम से पहचाना जाएगा। नगरपालिका परिषद की बैठक में शहर के अन्य चौराहों और मोहल्लों का भी नवीन नामकरण किया गया है। आष्टा शहर समेत तहसील के पूरे अखंड ब्राह्मण समाज, कुशवाह समाज और मेवाड़ा राजपूत समाज ने नगरपालिका का आभार व्यक्त किया है।

शराब के नशे में धुत दो युवक सड़क पर उड़ा रहे थे 500 - 500 के नोट, वीडियो वायरल

Published on:
03 Feb 2023 09:11 pm
Also Read
View All