सीहोर

दर्शन कर लौट रहीं महिलाओं और बच्चों से भरी ट्रॉली पलटी, 24 महिलाएं घायल, 3 की हालत गंभीर

बोरखेड़ा के पास महिलाओं और बच्चों से भरी एक ट्रॉली पलट गई। हादसे में 24 महिलाएं घायल हुई हैं।

less than 1 minute read
News
दर्शन कर लौट रहीं महिलाओं और बच्चों से भरी ट्रॉली पलटी, 24 महिलाएं घायल, 3 की हालत गंभीर

सीहोर. मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के नसरुल्लागंज तहसील में स्थित बोरखेड़ा के पास मंगलवार शाम को महिलाओं और बच्चों से भरी एक ट्रॉली पलट गई। बताया जा रहा है कि, इस हादसे में 24 महिलाएं घायल हुई हैं। इनमें से 9 को भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि अन्य का नजदीकी चिकित्सालय में उपचार कराया जा रहा है। बता दें कि, घायों में से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकारी अनुसार, ढाई दिनों का उपवास खोलने देवास जिले के खातेगांव तहसील के तहत आने वाले अमेली गनौरा गांव की महिलाएं मंगलवार को नसरुल्लागंज तहसील के रूजनखेड़ी स्थित भीलट देवधाम गईं थीं, यहां से दर्शन के बाद वो एक ट्रॉली में सवार होकर शाम 7 बजे लौट रही थीं। इसी दौरान नसरुल्लागंज तहसील के बोरखेड़ा में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रॉली सवार बच्चों समेत करीब 24 महिलाएं घायल हो गईं।


9 घायल भोपाल रेफर

हादसे की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत ही घायलों को एंबुलेंस और डायल 100 की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया। हालांकि, इनमें 9 महिलाएं ज्यादा घायल हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन सभी 9 महिलाओं को भोपाल रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल महिलाओं में कई की हड्डियां भी फ्रैक्चर हैं।

चमत्कार : लड़की के ऊपर से गुजर गई ट्रेन और खरोंच तक नहीं आई, हैरान कर देगा वीडियो

Published on:
15 Dec 2021 07:07 pm